×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सुनंदा शर्मा के लाइव शो में मचा बवाल, स्टेज पर चढ़ फैन ने कर दी ऐसी हरकत, सिंगर ने उठाया चौंकाने वाला कदम

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसके बाद अचानक की हड़कंप मच गया. बात इतनी बढ़ गई की सिंगर को वीडियो जारी करना पड़ गया.

सुनंदा शर्मा के लाइव शो में मचा बवाल, स्टेज पर चढ़ फैन ने कर दी ऐसी हरकत, सिंगर ने उठाया चौंकाने वाला कदम
Advertisement

लाइव कॉन्सर्ट में आपने ज्यादती खुशी और मस्ती से भरा माहौल देखा होगा, लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं होता है, एक छोटी सी घटना पूरे माहौल को ख़राब कर देती है. 

लाइव कॉन्सर्ट में स्टेज पर हंगामा

हाल ही में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसके बाद अचानक की हड़कंप मच गया. दरअसल हाल ही में ग़ाज़ियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सुनंदा शर्मा लाइव कॉन्सर्ट करने पहुंची थी..उनका परफ़ॉर्मेंस बेहद ही शानदार जा रहा था. लेकिन अचानक हुई एक घटना ने सब कुछ ख़राब कर दिया और पंजाबी सिंगर का शो बीच में ही रुक गया. 

जानें क्या है मामला?

बता दें कि सुनंदा शर्मा अपने लाइफ कॉन्सर्ट के दौरान ऑडियंस से बातचीत कर रही थी और गाना गा रही थी. लेकिन तभी अचानक एक आदमी स्टेज पर चढ़ गया. वायरल वीडियो में वो फैन उनके पास जाकर उनके पैर छूने की कोशिश करने लगा. इससे सुनंदा बहुत डर गईं और ज़ोर से चिल्लाते हुए स्टेज छोड़कर चली गईं. जिसके बाद शो को रोकना पड़ गया और उस फैन को जल्द ही सिक्योरिटी और पुलिस ने हटा दिया. 

Advertisement

सुनंदा दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पुलिस ने उस आदमी को हिरासत में लिया लिया है. और  उससे पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि अजान शख्स उसी कॉलेज का स्टूडेंट है, जहां ये शो हो रहा था. इस घटना के बाद सुनंदा दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं, जिसके बाद सिंगर के कई फैंस नाराज़ हो गए. 

सुनंदा शर्मा ने Video जारी कर मामले पर तोड़ी चुप्पी?

बता दें कि कॉलेज ने अपने स्टूडेंट पर सख्त करवाई की है. जिसके बाद सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट एक वीडियो शेयर कर इस मामले पर रिएक्ट किया गया है. सुनंदा ने कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर आए कॉलेज स्टूडेंट को माफ कर दिया है. सिंगर का कहना है कई बार किसी का प्यार जताने का तरीका का ग़लत हो जाता है. उन्होंने कॉलेज के मैनेजमेंट से भी स्टूडेंट को माफ करने की अपील की है. 

Advertisement

‘कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है’

सुनंदा शर्मा ने वीडियो जारी कर कहा, 'हेलो दोस्तों, मैं सुनंदा शर्मा हूं.  कल RKGIT, गाजियाबाद कॉलेज में थोड़ी सी गड़बड़ हो गई. जब मैं परफॉर्म कर रही थीं तभी अचानक एक छात्र स्टेज पर आ गया, जिससे हर कोई हैरान रह गया.  सब डर गए, मैं भी डर गई. जब वह अचानक स्टेज पर आ गया तो मेरा रिएक्शन भी काफी शॉकिंग था.हम इसके लिए तैयार नहीं थे. कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है. मुझे नहीं लगता कि उनकी नीयत गलत थी.”

बताते चलें की सुनंदा शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें फैन माफी मांगते नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें