घर के सारे भेद जानता था दरिंदा राहुल… एक चाबी वाली गलती से अफसर की बेटी तक पहुंचा, पुलिस ने होटल से दबोचा
Delhi IRS Officer Daughter Murder Case: राहुल IRS अधिकारी के घर पर काम करता था. कुछ दिन पहले उसे पैसों के लेन-देन के चलते काम से निकाल दिया गया था. जिससे वो खुन्नस खाए बैठा था.
Follow Us:
IRS अधिकारी की बेटी का रेप और मर्डर की वारदात ने पूरे दिल्ली को दहला दिया. IRS अधिकारी की बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाला आरोपी राहुल सलाखों के पीछे है, लेकिन इस अपराध ने पूरे देश को चिंता में डाल दिया, जब एक बड़े अधिकारी की बेटी अपने ही घर के अंदर सुरक्षित नहीं तो लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठना लाजिम है. आखिर कैसे बेखौफ होकर राहुल घर के अंदर गया.
दिल्ली पुलिस ने अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया.
घर में कैसे दाखिल हुआ राहुल?
राहुल IRS अधिकारी के घर पर काम करता था. कुछ दिन पहले उसे पैसों के लेन-देन के चलते काम से निकाल दिया गया था. जिससे वो खुन्नस खाए बैठा था. राहुल को घर के सारे भेद पता थे, ये भी कि IRS अधिकारी घर की चाबी कहां रखते हैं घर में कब और कैसे दाखिल होना है.
पुलिस ने बताया कि राहुल को पता था IRS अधिकारी और उनकी वाइफ सुबह जिम जाते हैं, घर में नौकरों के लिए डुप्लीकेट चाबी थी जो घर के बाहर सुरक्षित जगह रखी जाती थी. IRS अधिकारी ने राहुल को नौकरी से तो निकाल दिया था लेकिन चाबी रखने का ठिकाना नहीं बदला. इसी चाबी से राहुल घर में दाखिल हुआ था.
CCTV फुटेज में उसे सुबह करीब 6:30 बजे कॉलोनी में घुसते हुए देखा गया, लगभग 9 मिनट बाद, वह घर के अंदर चला गया. लगभग एक घंटे बाद, सुबह करीब 7:20 बजे, उसे घर से बाहर निकलते हुए देखा गया था. सुबह 8 बजे IRS अधिकारी और उनकी पत्नी जिम से लौटे तो बेटी को लहूलुहान हालत में पाया.
UPSC की तैयारी कर रही थी बेटी
यह घटना, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में स्थित वरिष्ठ अधिकारी के आवास पर हुई. उनकी बेटी UPSC की तैयारी कर रही थी. वह बेहद होनहार और शालीन थी और IAS बनना चाह रही थी. पढ़ाई के साथ-साथ वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थी.
दिल्ली IRS ऑफिसर की बेटी से रेप और मर्डर मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बड़ा खुलासा किया. #Delhi pic.twitter.com/JOmEqVzyPw
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) April 23, 2026
आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस?
पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस मामले को तीन अहम डिजिटल सुरागों की मदद से सुलझाया गया है. एक चोरी हुआ मोबाइल फोन, होटल के वाई-फाई का इस्तेमाल और इंस्टाग्राम चैट की मदद से पुलिस टीम आरोपी राहुल मीणा तक पहुंच पाई. राहुल मीणा कथित तौर पर अपराध करने के बाद फरार हो गया था.
जांच के हिस्से के तौर पर आस-पास के इलाकों से मिले CCTV फुटेज की गहन जांच की गई. इस दौरान पता चला कि आरोपी अपने निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था. इसके बजाय, उसने अलवर में उत्पीड़न की एक पिछली घटना के दौरान एक हैंडसेट चुराया था और एजेंसियों की पकड़ से बचने के लिए उस फोन का इस्तेमाल किया.
जांच और आरोपी राहुल से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता को काबू करने के लिए उसके सिर पर वार किया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट कर मार डाला. इसके बाद घर में रखे गहने और 2.5 लाख रुपए लिए और अपने कपड़े बदलकर फरार हो गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस वारदात के बाद राहुल इंस्टाग्राम पर गुरुग्राम में रहने वाले एक रिश्तेदार के संपर्क में था. इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (आईपीडीआर) के विश्लेषण और डिजिटल निगरानी तकनीकों के इस्तेमाल से पुलिस उसकी लोकेशन का सटीक पता लगाने में कामयाब रही.
पड़ोसी महिला से यौन शोषण के आरोप
यह भी पढ़ें
राहुल मीणा राजस्थान के अलवर का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी का पुराना रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला उसने 8 घंटे पहले ही अलवर में पड़ोसी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. वारदात उसने 21 अप्रैल की रात करीब 11 बजे राजगढ़ थाना इलाके की है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें