राज्य
18 May, 2025
04:56 PM
प्रशांत किशोर के साथ गए नीतीश के 'राम', बिहार चुनाव से पहले RCP सिंह की पार्टी का हुआ जन सुराज में विलय, आखिर क्या है वजह
रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि 'मैंने अपनी पार्टी आसा यानी आप सब की आवाज का विलय जन सुराज में कर दिया है. मैं जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आभार जताता हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपनी पार्टी का विलय जनसुराज में करूंगा. लेकिन ऊपरवाले को यही मंजूर था.