दुनिया
03 Jul, 2025
03:32 PM
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: 48 घंटे में हो सकता है बड़ा समझौता, जानें किन मुद्दों पर अड़ा है भारत
भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक बड़ा व्यापारिक समझौता होने वाला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच वार्ता अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. भारत और अमेरिका ने पहले 9 जुलाई तक डील फाइनल करने की समयसीमा तय की थी. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि तय समय से पहले ही एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण व्यापार समझौता हो सकता है. इस दौरान अमेरिका द्वारा कुछ सामानों पर टैरिफ को लेकर भी नरम रुख अपनाया जा सकता है.