न्यूज
06 Sep, 2025
10:41 AM
जम्मू पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में मिली बड़ी सफलता, 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ किए नष्ट
जम्मू पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी जंग में एक सनसनीखेज कदम उठाया है. सांबा जिले के अनमोल हेल्थकेयर विनाश संयंत्र में, 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 2954 किलोग्राम पोस्त-भूसे को नष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई गुप्त सूचनाओं और कड़ी निगरानी के बाद अंजाम दी गई, जिसमें मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कानूनी और पर्यावरणीय मानकों का पालन हुआ.