राज्य
07 Jun, 2025
12:33 PM
CM देवेन्द्र फडणवीस के सामने एक करोड़ से ज्यादा के इनामी 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "आज 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उन पर 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम था. उन्होंने अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर किया है. हमने आज उन्हें भारत के संविधान की एक प्रति भेंट की. पुनर्वास में लॉयड जैसे उद्योगों ने बहुत बड़ा योगदान दिया है. हम इस जिले में रोजगार पैदा करना चाहते हैं और इसे भारत की स्टील सिटी के तौर पर विकसित करना चाहते हैं.