न्यूज
24 Jan, 2025
12:02 PM
बिहार के रजनीकांत के घर मिला इतना पैसा, मंगानी पड़ी मशीन , शिक्षा अधिकारी से पूछताछ !
पश्चिम चम्पारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के बेतिया स्थित घर पर विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है। अब तक तलाशी में भारी मात्रा में कैश मिला। नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई। कई शिक्षकों ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सरकारी स्कूलों में बेंच डेस्क और समरसेबल पाइप मानक के विपरीत लगाए गए थे।