न्यूज
24 Sep, 2025
05:34 PM
जम्मू कश्मीर और पंजाब में खत्म हुआ इंतजार, राज्यसभा चुनाव की तारीख आई सामने, देखें पूरा शेड्यूल
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर की चार और पंजाब की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आयोग के अनुसार इन पांच सीटों के लिए मतदान 24 अक्टूबर को कराया जाएगा. चुनाव की अधिसूचना 6 अक्टूबर को जारी होगी.