×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Kadak Baat : Digvijay Singh ने Rahul के साथ किया धोखा, एक बयान से Congress में कोहराम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसियों को RSS से सीखने की सलाह दी है जिससे पार्टी में कोहराम मच गया है

Author
17 Jul 2024
( Updated: 10 Dec 2025
03:21 AM )
Kadak Baat : Digvijay Singh ने Rahul के साथ किया धोखा, एक बयान से Congress में कोहराम
Advertisement
एक तरफ यूपी बीजेपी में उथलपुथल मची हुई है। केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली में जेपी नड्डा के साथ बैठक कर खेल कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ कांग्रेस में हड़कंप की खबरें सामने आ गई है।  क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की जमीन हिलाने वाला बयान दे डाला है। दिग्विजय ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से खुले मंच पर कहा कि वो RSS से सीखें कि संदेश को प्रभावी तरीके से कैसे पहुंचाया जाए और संगठन के विस्तार पर ध्यान केंद्रीय किया जाए।




एक तरफ कांग्रेसी RSS को कोसते हैं।  RSS की विचारधारा पर सवाल उठाते हैं। खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी RSS को हिंदू नहीं मानते। संसद में खड़े होकर बीजेपी को कोसते कोसते RSS की विचारधारा को कोसते नजर आते हैं। लेकिन दूसरी तरफ उनके नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेसियों को RSS की विचारधारा पर चलने की नसीहत देते है।  खुले मंच से कहते हैं कि RSS की तरह चलो। क्योंकि RSS दिमाग से चलता है। किसी चीज का विरोध प्रदर्शन भी नहीं करता।  RSS के लोग कभी पीटे नहीं जाते। कभी जेल नहीं जाते। बल्कि सामने वाले को जेल भेज देते हैं। तो दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को RSS से सिखने की सलाह दे रहे हैं। वो भी तब जब संसद में हिंदुओं के खिलाफ बोलकर राहुल गांधी बुरी तरह फंस गए थे। RSS और बीजेपी को कोसते हुए राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा था पहले ये सुनवाते हैं।

राहुल हिंदुत्व पर सवाल उठाते हैं। और कांग्रेसी राहुल को सवालों में घेरने खड़े हो जाते हैं। एक बात देखें तो राहुल गांधी की किरकिरी उन्ही के पार्टी के नेता करवा रहे हैं। खैर दिग्विजय सिंह के इस बयान से पार्टी में कोहराम मचा दिया है। बता दें कि दिग्विजय सिंह जबलपुर में नर्सिंग कॉलेज घोटाले और नीट पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। उसी दौरान उन्होने RSS पर बयान देकर कांग्रेस को हिलाकर रख दिया।
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें