×
जिस पर देशकरता है भरोसा

हार के बाद तिलमिलाईं ममता बनर्जी, इस्तीफा नहीं देने पर अड़ीं, कहा- हम चुनाव नहीं हारे

ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, यह BJP और चुनाव आयोग के बीच साठगांठ का परिणाम है. उन्होंने कहा, मेरे पेट और पीठ पर लात मारी.

Author
05 May 2026
( Updated: 05 May 2026
05:34 PM )
हार के बाद तिलमिलाईं ममता बनर्जी, इस्तीफा नहीं देने पर अड़ीं, कहा- हम चुनाव नहीं हारे
Source- X/TMC
Advertisement

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद TMC सत्ता से बाहर हो गई है, ममता बनर्जी के एक छत्र राज का BJP ने सफाया कर दिया. हार के बाद ममता बनर्जी ने BJP और चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है और बड़ा निशाना साधा. ममता बनर्जी ने कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं. 

ममता बनर्जी ने नतीजों के दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सवैंधानिक प्रकिया को चुनौती देते हुए इस्तीफा देने से ही इंकार कर दिया. ममता बनर्जी ने कहा, 

‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं नहीं हारी हूं, मैं राजभवन नहीं जाऊंगी. इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता. आधिकारिक तौर पर चुनाव आयोग के जरिए वे हमें हरा सकते हैं, लेकिन नैतिक रूप से हमने ही चुनाव जीता है.’

Advertisement

चुनाव आयोग, केंद्र सरकार पर क्या-क्या बोलीं ममता? 

ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, यह BJP और चुनाव आयोग के बीच साठगांठ का परिणाम है. उन्होंने कहा, मेरे पेट और पीठ पर लात मारी. धक्का देकर बाहर निकाला. ममता ने आरोप लगाया कि BJP और चुनाव आयोग ने SIR के बहाने 100 सीटें लूटीं. 

EC को बनाया ‘विलेन’

ममता बनर्जी ने कहा, BJP ने चुनाव आयोग की मदद से 100 सीटें लूटीं, चुनाव से दो दिन पहले हमारे लोगों को गिरफ्तार किया गया। जगह-जगह छापे मारे गए. IPS-IAS अधिकारियों का तबादला किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं. 

Advertisement

दीदी ने कहा, मैंने राजीव गांधी, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई सरकारें देखी हैं, लेकिन ऐसा अत्याचार कभी नहीं देखा. अत्याचार की कोई सीमा नहीं रही. यह लोकतंत्र का सही तरीका नहीं है. लोकतंत्र में एक मर्यादा होती है लेकिन यहां लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है. 

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा, हम EC के खिलाफ कदम उठाएंगे. हमारी स्ट्रैटजी अभी नहीं बताएंगे. हमने फैसला किया है कि पांच सांसदों समेत अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 10 लोगों की एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई जाएगी. जो पूरे मामले की जांच करेगी. मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं. 

Advertisement

बंगाल में BJP को कितनी सीटें मिलीं? 

यह भी पढ़ें

4 मई को बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में BJP का प्रदर्शन शानदार रहा. बंगाल, असम और पुडुचेरी में BJP की सरकार बनने जा रही है. बंगाल की 293 सीटों में से BJP के खाते में 207 सीटें आई हैं, जबकि एक सीट ‘फाल्टा’ पर रिपोलिंग होगी. वहीं, TMC महज 80 सीटों पर सिमट गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें