×
जिस पर देशकरता है भरोसा

त्रिपुरा में पशु तस्करों के हमले में बीएसएफ के 5 जवान घायल, गाड़ी भी तोड़ी, आरोपियों की तलाश जारी

बिशालगढ़ थाने के प्रभारी अधिकारी बिकाश दास ने बताया कि 'बीएसएफ के जवान कामठाना बॉर्डर चौकी पर ड्यूटी पर तैनात थे. उसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध वाहन को देखा और उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन जवानों के रोकने के बाद भी वाहन तेजी से आगे बढ़ गया, इस दौरान एक स्थानीय पशु तस्कर हाट की ओर भाग गया.

त्रिपुरा में पशु तस्करों के हमले में बीएसएफ के 5 जवान घायल, गाड़ी भी तोड़ी, आरोपियों की तलाश जारी
Advertisement

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में शुक्रवार शाम संदिग्ध पशु तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला किया है. इस हमले में पांच जवान घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बीएसएफ की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है. यह पूरी घटना भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बिशालगढ़-कामठाना रोड पर हुई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

पशु तस्करों ने बीएसएफ जवान पर किया हमला

मामले में बिशालगढ़ थाने के प्रभारी अधिकारी बिकाश दास ने बताया कि 'बीएसएफ के जवान कामठाना बॉर्डर चौकी पर ड्यूटी पर तैनात थे. उसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध वाहन को देखा और उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन जवानों के रोकने के बाद भी वाहन तेजी से आगे बढ़ गया, इस दौरान एक स्थानीय पशु तस्कर हाट की ओर भाग गया. उसके बाद बीएसएफ कर्मियों ने वाहन का पीछा करते हुए हाट तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वहां जवानों और पशु तस्करों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में तब्दील हो गई. इसके बाद तस्करों ने जवानों पर हमला किया और उनकी गाड़ी को तोड़ दी.'

पशु तस्करों की तलाश तेज, मामला दर्ज 

Advertisement

पशु तस्करों द्वारा हुए हमले में बीएसएफ के 5 जवान घायल हो गए. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी को यह कहते सुना गया कि 'हमले के दौरान कोई भी स्थानीय व्यक्ति बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया.' 

यह भी पढ़ें

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें