×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मां हिंगुला: ओडिशा की अग्नि देवी और चैत्र नवरात्रि का अद्भुत उत्सव

चैत्र नवरात्रि में मां हिंगुला को समर्पित मेला भी लगता है, जिसमें भक्त नौ दिन तक भारी संख्या में मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भक्तों को मानना है कि मां हिंगुला के अग्नि रूप में दर्शन करने के बाद जिंदगी के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. यही कारण है कि भक्त खास कर नवजात बच्चों को मां हिंगुला के दर्शन के लिए लेकर आते हैं और कुछ वहां पर मुंडन भी कराते हैं.

मां हिंगुला: ओडिशा की अग्नि देवी और चैत्र नवरात्रि का अद्भुत उत्सव
Advertisement

19 मार्च में नौ अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देने के लिए आ रही हैं और देशभर के देवी मंदिरों में मां के स्वागत के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. 

ओडिशा में मां भगवती के कई रूपों की पूजा होती है लेकिन चैत्र नवरात्रि के आगमन के साथ मां भगवती को अग्नि के रूप में पूजा जाता है और इसका संबंध विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा है. हम बात कर रहे हैं मां हिंगुला मंदिर की, जो सिद्धपीठों में शामिल है.

अग्नि रूप में मां हिंगुला

Advertisement

ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित मां हिंगुला मंदिर राज्य के बाकी मंदिरों से भव्य और मन को मोह लेने वाला है. मंदिर के मुख्य गर्भगृह में मां की सोने से सजी प्रतिमा विराजमान है, जहां मां के चारों हाथों में अस्त्र और शस्त्र मौजूद हैं. नवरात्रि के नौ दिन मां के दिव्य शृंगार किए जाते हैं. खास बात यह है कि मां हिंगुला को अग्नि की देवी के रूप में पूजा जाता है. भक्त चैत्र नवरात्रि में मां के दर्शन करने के बाद भोग मंदिर में बने अग्निकुंड में डालते हैं.

स्थानीय कथाओं की मानें तो मां हिंगुला का संबंध विश्व प्रसिद्ध पुरी के जगन्नाथ मंदिर से भी है. माना जाता है कि पुरी के राजा को भगवान जगन्नाथ ने स्वप्न में आदेश दिया था कि वे मां हिंगुला की पूजा करें ताकि जगन्नाथ मंदिर की अनूठी रसोई में प्रतिदिन आने वाले विशाल प्रसाद का प्रबंधन हो सके. ऐसा माना जाता है कि देवी पुरी की रसोई में पवित्र अग्नि के रूप में प्रकट होती हैं और यही कारण है कि चैत्र के महीने में मां हिंगुला के मंदिर में 'हिंगुला यात्रा' निकाली जाती है. यह यात्रा न सिर्फ आध्यात्मिकता का प्रतीक है, बल्कि इस लोक उत्सव में ओडिशा की संस्कृति की भी झलक देखने को मिलती है.

हिंगुला यात्रा और मेला

यह भी पढ़ें

चैत्र नवरात्रि में मां हिंगुला को समर्पित मेला भी लगता है, जिसमें भक्त नौ दिन तक भारी संख्या में मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भक्तों को मानना है कि मां हिंगुला के अग्नि रूप में दर्शन करने के बाद जिंदगी के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. यही कारण है कि भक्त खास कर नवजात बच्चों को मां हिंगुला के दर्शन के लिए लेकर आते हैं और कुछ वहां पर मुंडन भी कराते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें