Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Diwali in White House: व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दिवाली, US राष्ट्रपति को भारतीयों ने भेंट की हनुमान चालीसा

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ओवल ऑफिस में दिवाली समारोह में हिस्सा लिया और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मिलकर दीप जलाए.

Image Source: Vishal Gondal/x Post
Loading Ad...

Donald Trump: दिवाली का त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है.. इस बार अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी रोशनी के इस त्योहार की खास झलक देखने को मिली... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ओवल ऑफिस में दिवाली समारोह में हिस्सा लिया और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मिलकर दीप जलाए,,..इस खास मौके पर भारतीय उद्यमी विशाल गोंडल ने ट्रंप को हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) की एक प्रति भी भेंट की...इस दौरान भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिली...

ओवल ऑफिस में दिवाली समारोह का आयोजन

व्हाइट हाउस (White House) में आयोजित इस खास कार्यक्रम में भारतीय मूल के कई जाने-माने लोग शामिल हुए...राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने उनके साथ दिवाली का त्योहार मनाया और दीप प्रज्ज्वलित किए...इस समारोह में GOQii के संस्थापक और भारतीय उद्यमी विशाल गोंडल (Vishal Gondal) भी मौजूद थे.. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की कुछ खास बातें साझा कीं... गोंडल ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप को हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) भेंट करना उनके लिए बेहद खास और गर्व का पल था...

Loading Ad...

ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

विशाल गोंडल ने एक्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि "ओवल ऑफिस में रोशनी के इस साझा उत्सव का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है.. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना और उन्हें तुलसीदास की भगवान हनुमान को समर्पित स्तुति हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट करना मेरे लिए गर्व का क्षण है... हममें से लाखों लोग साहस, भक्ति और शक्ति के लिए इसका पाठ करते हैं.." उन्होंने यह भी बताया कि दीप जलाते समय उन्होंने भारत और अमेरिका की दोस्ती और मजबूत होने की प्रार्थना की...साथ ही दुनिया में शांति और अंधकार पर प्रकाश की जीत की कामना की..

Loading Ad...

विशाल गोंडल ने दिया 'जुग जुग जियो' का संदेश

विशाल गोंडल ने अपनी पोस्ट में भारतीय परंपरा के लोकप्रिय आशीर्वाद 'जुग जुग जियो' का भी जिक्र किया.. उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जिए....उन्होंने दुनिया के सभी लोगों के लिए शांति, अच्छी सेहत, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की... इस तरह व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति और त्योहारों की वैश्विक पहचान को सामने रखा...

Ghaziabad: वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, डिलीवरी बॉय घायल; जांच में जुटी पुलिस

Loading Ad...

विकास खन्ना और रूबी ढल्ला भी हुए शामिल

यह भी पढ़ें

इस दिवाली समारोह में भारतीय मूल की कई मशहूर हस्तियां भी नजर आईं..इनमें मशहूर मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला का नाम शामिल है...कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहार की खुशियों को खास अंदाज में मनाया गया..ये आयोजन ऐसे समय में हुआ है, White House  में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है... इससे पहले आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि उनके करीबी सहयोगी और वर्तमान डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर सोमवार से व्हाइट हाउस के नए चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी संभालेंगे... वह सूसी वाइल्स की जगह लेंगे..सूसी वाइल्स अब प्रशासन के राजनीतिक अभियानों की जिम्मेदारी संभालेंगी....

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...