Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

US मिडटर्म इलेक्शन में भारतवंशियों का डंका, पिया डंडिया ने ट्रंप के 'गढ़' में दी पटखनी, सुहास सुब्रमण्यम-अरुणा मिलर भी जीते

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका बज रहा है. भारतवंशी ट्रंप के गढ़ में जीत दर्ज कर रहे हैं. ताजा नतीजों के मुताबिक फ्लोरिडा में पिया दांडिया जीत गई हैं. वहीं सुहास सुब्रमण्यम-अरुणा मिलर फिर जीतने में कामयाब रहे हैं. वहीं विवेक रामास्वामी का मामला डांवाडोल है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

भारतीय मूल की पिया दांडिया ने फ्लोरिडा की 22वीं कांग्रेसनल सीट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है. 'डिसीजन डेस्क एचक्यू' और 'सीबीएस न्यूज' ने इसकी तस्दीक की है. वहीं, नॉर्थ कैरोलिना में डेमोक्रेट्स ने मध्यावधि चुनावों में अपनी पहली सीनेट सीट जीती है, जबकि ओहियो के गवर्नर पद की दौड़ में रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी पीछे चल रहे हैं. भारतीय मूल के अमेरिकी नेताओं ने अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. डेमोक्रेटिक पार्टी के सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर ने दोबारा जीत हासिल की है.

US मिडटर्म इलेक्शन में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका

इस जीत के साथ सुब्रमण्यम को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में दूसरा कार्यकाल मिलेगा. वह 2024 में वर्जीनिया से कांग्रेस पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बने थे. वहीं, पड़ोसी राज्य मैरीलैंड में भारतीय मूल की अरुणा मिलर ने भी दोबारा उपराज्यपाल का पद हासिल किया. एनबीसी न्यूज ने डेमोक्रेटिक गवर्नर वेस मूर की जीत का अनुमान जताया है. मिलर ने मूर के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उनकी जीत से मैरीलैंड के शीर्ष राज्य प्रशासन में भारतीय मूल का प्रतिनिधित्व बरकरार रहेगा.

Loading Ad...

जहां तरक डंडिया की जीत का सवाल है तो उन्होंने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन केसी असकर को हराया. 'डिसीजन डेस्क एचक्यू' ने एक्स पोस्ट में बताया, "पिया दांडिया ने फ्लोरिडा यूएस हाउस 22 का आम चुनाव जीत लिया है." उन्होंने रात 8:05 बजे (स्थानीय समयानुसार) यह जानकारी दी. सीबीएस न्यूज ने बताया कि दांडिया ने "फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में यूएस हाउस सीट जीत ली है और रिपब्लिकन केसी असकर को हरा दिया है."

Loading Ad...

भारतवंशी पिया डंडिया ने जीता अमेरिकी चुनाव

एनबीसी न्यूज ने भी इसे एक संभावित जीत बताया, जिसमें दांडिया 51.9 प्रतिशत वोटों के साथ आगे थीं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 48.1 प्रतिशत वोट मिले. अब तक लगभग 97.6 प्रतिशत वोटों की गिनती हो चुकी है, जिसमें कुल 292,000 से अधिक वोट गिने गए हैं.

Loading Ad...

एक पूर्व स्कूल प्रिंसिपल, दांडिया ने दक्षिण फ्लोरिडा के नए बने कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से कांग्रेस में जाने की कोशिश की थी. यह मुकाबला काफी चर्चा में रहा, क्योंकि इसे हाउस की उन कड़े मुकाबलों वाली सीटों में से एक माना जा रहा था, जो सदन पर नियंत्रण को प्रभावित कर सकती हैं.

'डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमिटी' ने एक्स पर कहा, "पिया ने उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जो दक्षिण फ्लोरिडा के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं - जैसे कि महंगाई से निपटना और यह सुनिश्चित करना कि हर किसी को 'अमेरिकन ड्रीम' हासिल करने का मौका मिले."

सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर ने दोबारा जीत हासिल की

Loading Ad...

भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधि प्रमिला जयपाल ने एक्स पर दांडिया को बधाई दी और कहा कि वह "तीसरी दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला" का सदन में स्वागत करने को "उत्सुक" हैं.

एनबीसी न्यूज ने वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में सुब्रमण्यम की जीत का अनुमान जताया. एनबीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार सुब्रमण्यम को 61.4 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डेव बेकविथ को 36.5 प्रतिशत वोट मिले. अब तक लगभग 88.7 प्रतिशत वोटों की गिनती हो चुकी है. सुब्रमण्यम के खिलाफ एक निर्दलीय उम्मीदवार अहसेन मलिक भी मैदान में थे.

इस जीत के साथ, सुब्रमण्यम (जो पहली बार 2025 में कांग्रेस में आए थे) को दो साल का दूसरा कार्यकाल मिल गया है. वे 2024 में वर्जीनिया से कांग्रेस के पहले भारतीय-अमेरिकी सदस्य बने.

Loading Ad...

सुब्रमण्यम ने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, "चुनाव प्रचार खत्म हो गया है, लेकिन असली काम तो अब शुरू हुआ है. मैं वाशिंगटन में बदलाव लाने के लिए अपने समुदाय के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं."

पड़ोसी राज्य मैरीलैंड में, भारतीय-अमेरिकी लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर ने एक और कार्यकाल हासिल किया. एनबीसी न्यूज के अनुसार, डेमोक्रेटिक गवर्नर वेस मूर फिर से चुने गए हैं. मूर के साथ डेमोक्रेटिक टिकट पर चुनाव लड़ने वाली मिलर ने रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉब क्रॉप को हराया, जो पूर्व स्टेट डेलीगेट डैन कॉक्स के साथी (रनिंग मेट) थे. उनके फिर से चुने जाने से देश के सबसे ऊंचे राज्य कार्यकारी पदों में से एक में भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधित्व बना रहेगा. ये नतीजे भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट्स के लिए शुरुआती सफलताएं हैं, जबकि कई अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. 

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा पंडाल में नहीं बुलाया जा रहा...CM सुवेंदु का ममता और राहुल पर निशाना, कहा- घुसपैठियों को बचाने के लिए लड़ रहे

Loading Ad...

US पॉलिटिक्स में भारतीय मूल के उम्मीदवारों की बड़ी दस्तक, 57 चेहरों ने आजमाया किस्मत

आपको बता दें कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में इस बार भारतीय मूल के उम्मीदवारों की उल्लेखनीय मौजूदगी देखने को मिल रही है. ओहायो में गवर्नर पद से लेकर लॉस एंजिलिस के मेयर और मैसाचुसेट्स की सीनेट सीट तक, भारतीय मूल के 57 उम्मीदवार मंगलवार को मतदाताओं के बीच अपनी किस्मत आजमाया था. यह संख्या अमेरिकी राजनीति में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की बढ़ती भागीदारी और राजनीतिक महत्वाकांक्षा को भी रेखांकित करती है.

ये भी पढ़ें: भारत से पंगा लेकर तिल-तिल मर रहा पाकिस्तान! पुलवामा के बाद बैन से निकला दिवाला, लगा $40 अरब का फटका, 69% बढ़ा आयात

Loading Ad...

इन 57 उम्मीदवारों में एक सीनेट, 11 प्रतिनिधि सभा, तीन राज्यव्यापी पदों, 36 राज्य विधानमंडलों और छह स्थानीय पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. सूची में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल किया गया है, जिनकी भारतीय मूल की पहचान की पुष्टि हो सकी है.

इसके अलावा 15 ऐसे संभावित उम्मीदवार हैं, जिन्हें भारतीय मूल का माना जा रहा है, लेकिन पर्याप्त पुष्टि नहीं होने के कारण सूची में जगह नहीं मिली है. प्रतिनिधि सभा के चुनाव में भी भारतीय मूल के नेताओं की अच्छी मौजूदगी है. 11 उम्मीदवारों में चार मौजूदा डेमोक्रेटिक सांसद हैं. इनमें कैलिफोर्निया से रो खन्ना और अमी बेरा, वाशिंगटन राज्य से प्रमिला जयपाल और वर्जीनिया से सुहास सुब्रमण्यम शामिल हैं.

3 नवंबर को हुआ मध्यावधि चुनाव

Loading Ad...

राज्य विधानमंडलों के चुनाव में 22 राज्यों में भारतीय मूल के 36 उम्मीदवार मैदान में हैं. कैलिफोर्निया, इलिनॉय और न्यूयॉर्क में चार-चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. स्थानीय स्तर पर भी भारतीय मूल के उम्मीदवारों की मौजूदगी दिखाई दे रही है. इनमें यूटा के साल्ट लेक काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सिम गिल, कैलिफोर्निया के ओकलैंड की काउंसिल सदस्य जननी रामचंद्रन और जॉर्जिया में फुल्टन काउंटी कमीशन के उम्मीदवार रोहित मल्होत्रा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें

अमेरिका में 3 नवंबर को हुए मध्यावधि चुनावों में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों के अलावा कई राज्यों में गवर्नर, राज्य विधायिका और स्थानीय निकायों के पदों के लिए मतदान हुआ. ये चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बीच में हो रहे हैं और इनके नतीजे कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों की ताकत तय करेंगे.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...