Advertisement

Loading Ad...

सीधे नेतन्याहू से ऑर्डर, स्विटजरलैंड में था मुनीर के खात्मे का प्लान! विदेशी पत्रकार के दावे से उड़ी पाकिस्तान की नींद

तो खत्म हो जाता आसिम मुनीर! जी हां, स्विटजरलैंड में मोसाद ने बना लिया था पाकिस्तानी डेलिगेशन को निपटाने का प्लान. विदेशी पत्रकार के एक दावे से हड़कंप मच गया है. पाकिसातन की नींद ही उड़ गई है.

Asim Munir/Netanyahu/ Image: IANS
Loading Ad...

अमेरिका और ईरान के बीच बीच मझधार में फंसे शांति समझौते और डील में क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी फील्ड मार्शल और पाक फौज की नींद उड़ गई है. जिस तरह स्विट्जरलैंड में ईरानी डेलिगेशन ने बॉयकॉट किया, जिस तरह अमेरिका-ईरान के बीच अब भी तनातनी बरकरार है, पोस्टमैन की तरह काम कर रहे पाकिस्तान को कुछ सूझ नहीं रहा है कि वो करे तो क्या करे. इसी बीच इजरायल ने भी पाकिस्तान को ऐसी दर्द दी है कि मुनीर कराह उठे हैं, उन्हें नींद नहीं आ रही है.

इजरायल ने पाकिस्तान की उड़ाई नींद!

ये एक ऐसा डर है जिसके साये में मुनीर को अब 24 घंटे रहने वाला है. दरअसल कहा जा रहा है कि पाक आर्मी चीफ अब मोसाद के रडार पर आ गए हैं. इतना ही नहीं इजरायली खुफिया ऐजेंसी की हिट लिस्ट में मुनीर सबसे ऊपर बताए जा रहे हैं.

Loading Ad...

मुनीर को खत्म करने का मोसाद ने बना लिया था प्लान!

Loading Ad...

इसको लेकर एक मशहूर ब्राजीली पत्रकार  पेपे एस्कोबार ने चौंकाने वाला दावा किया है. एस्कोबार ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि स्विट्जरलैंड में मुनीर, पाक डेलिगेशन सहित अपनी जान से हाथ धोने वाले ही थे, लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाया. दरअसल इजरायल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ ने स्विट्जरलैंड में मुनीर की हत्या के प्लान को लगभग अंजाम दे ही दिया था. इसको लेकर मोसाद को ऑर्डर कथित तौर पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तरफ से मिले थे.

ब्राजीली पत्रकार के दावे से हड़कंप!

Loading Ad...

हालांकि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूरे दावे को सिरे से खारिज कर दिया और इसे कोरी ‘बकवास’ करार दिया है. ये दावा उस वक्त को लेकर किया जा रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान का डेलिगेशन स्विट्जरलैंड पहुंचा था.

पाकिस्तान ने खुलासे को खारिज किया!

आपको बता दें कि ब्राजील के मशहूर पत्रकार पेपे एस्कोबार ने राजनीतिक कमेंटेटर मारियो नवल के पॉडकास्ट में कहा कि इस संबंध में पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों को पुख्ता और अल्ट्रा-क्रेडिबल’ जानकारी मिली थी, जिसका अंदाजा मोसाद को हो गया इसलिए मोसाद ने आसिम मुनीर की कथित हत्या के प्लान को टाल दिया.

Loading Ad...

मोसाद के रडार पर था पूरा पाकिस्तानी डेलिगेशन!

एस्कोबार के मुताबिक मोसाद के निशाने पर सिर्फ मुनीर नहीं, पूरा पाकिस्तानी डेलिगेशन था. हालांकि इसी पुष्टि दोनों ही पक्षों से ना ही हुई है और मामले की सीक्रेसी को देखते हुए ना ही इसकी पुष्टि हो पाएगी. मोसाद की इस तैयारी के बारे में ये खबरें ऐसे वक्त में आ रही हैं जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को दुनिया के नक्शे से खत्म कर देने को लेकर सरेआम बयान दिया था और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. बतां दे कि ये मामला तब कहा है जब बर्गनस्टॉक रिसॉर्ट में अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया के तनाव को खत्म करने और एक शांति समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत चल रही थी, जिसमें पाकिस्तान और कतर के डेलिगेशन मौजूद थे. अमेरिका की ओर से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, वार्ताकार स्टीव विटकॉफ भी पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें

ब्राजीली पत्रकार ने पाकिस्तान के भी रिस्पांस को लेकर भी दावा किया कि उसकी ओर से इजरायल को कथित तौर पर गीदड़भभकी दी गई कि अगर मोसाद ने ऐसा कुछ किया तो वो इजराल को नक्शे से ही मिटा देगा. पाकिस्तान ने ये संदेश कथित तौर पर ओमान के जरिए भेजा. पाकिस्तान ने आगे कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर का स्विट्जरलैंड दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार ही, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...