जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दो पुराने देशों की नई डिफेंस डील, ग्रीस के साथ राजनाथ सिंह का ‘ज्वाइंट डिक्लेरेशन’, जानिए भारत को क्या होगा बड़ा फायदा?

India-Greece Deal: ग्रीस के रक्षा मंत्री भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान नई दिल्ली में उनके और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई.

Author
10 Feb 2026
( Updated: 10 Feb 2026
07:15 AM )
दो पुराने देशों की नई डिफेंस डील, ग्रीस के साथ राजनाथ सिंह का ‘ज्वाइंट डिक्लेरेशन’, जानिए भारत को क्या होगा बड़ा फायदा?
Advertisement

रक्षा क्षेत्र में भारत निरंतर सशक्त हो रहा है. विदेशी रक्षा सौदों के साथ-साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश आज बड़े और कड़े फैसले ले रहा है. इसी दिशा में भारत और ग्रीस ने एक अहम पहल की है. आपको पता है कि ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोलाओस-जॉर्जियोस डेंडियास भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं. नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ग्रीस (हेलेनिक रिपब्लिक) के रक्षा मंत्री निकोलाओस-जॉर्जियोस डेंडियास ने द्विपक्षीय बातचीत की.

ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट पर हुआ हस्ताक्षर

इस दौरान दोनों रक्षा मंत्रियों ने ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों देशों द्वारा इस ज्वाइंट डिक्लेरेशन के आधार पर अगले पांच साल का रोडमैप तैयार किया जाएगा. यह डिक्लेरेशन दोनों देशों के डिफेंस इंडस्ट्रियल सहयोग को भी मजबूती प्रदान करेगा. द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और ग्रीस की रणनीतिक साझेदारी शांति, स्थिरता, स्वतंत्रता और आपसी सम्मान जैसे साझा मूल्यों पर टिकी है.

बैठक में दोनों रक्षा मंत्रियों ने क्या तय किया?

Advertisement

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बैठक में तय हुआ कि भारत की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल और ग्रीस की ‘एजेंडा-2030’ रक्षा सुधार योजना को जोड़ते हुए दोनों देश अपने-अपने स्वदेशी रक्षा उद्योग को और मजबूत करेंगे. इसी दिशा में भारत और ग्रीस के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

दोनों रक्षा मंत्रियों ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की. दोनों पक्षों ने माना कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक रिश्ते लगातार गहरे हो रहे हैं. साथ ही, 2026 के लिए द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना का आदान-प्रदान भी किया गया, जिससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तय होगी. समुद्री मामलों पर भी दोनों प्राचीन समुद्री राष्ट्रों के बीच अच्छी समझ दिखाई दी.

Advertisement

ग्रीस ने की अहम घोषणा

ग्रीस ने घोषणा की कि वह गुरुग्राम स्थित इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर–इंडियन ओशन रीजन में अपना एक अंतरराष्ट्रीय संपर्क अधिकारी तैनात करेगा. इससे पहले ग्रीस के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और मानेकशॉ सेंटर में त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया. अपने दौरे के दौरान, ग्रीक प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु और नई दिल्ली में प्रमुख रक्षा और औद्योगिक संस्थानों का भी दौरा किया. ग्रीक प्रतिनिधिमंडल ने डिफेंस पीएसयू, रक्षा उद्योग और स्टार्ट-अप प्रतिनिधियों से बातचीत की. 

भारत-ग्रीस रिश्तों की फिर पुष्टि

Advertisement

रक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह यात्रा भारत और ग्रीस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत और मित्रतापूर्ण रिश्तों की फिर से पुष्टि करती है. दूसरी ओर, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सऊदी अरब के रियाद में आयोजित वर्ल्ड डिफेंस शो-2026 में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया. करीब 400 वर्ग मीटर में फैला यह पवेलियन भारत की स्वदेशी रक्षा ताकत, डिफेंस पीएसयू और उद्योगों के अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म तथा ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की सोच को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें