Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कैब में बैठते ही शुरू होगी वीडियो रिकॉर्डिंग! Uber ने सुरक्षा के लिए लॉन्च किया नया फीचर

Uber Cab New features: Uber ने ड्राइवरों के लिए 'Record My Trip' नाम से एक नया फीचर पेश किया है. इसकी मदद से यात्रा के दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा.खास बात यह है कि इस वीडियो को न तो ड्राइवर देख पाएगा और न ही यात्री.

Image Source: IANS
Loading Ad...

Uber Cab New features: कैब से सफर करने वाले लोगों के लिए Uber ने कुछ नए और बड़े बदलाव किए हैं...अब कंपनी यात्रियों और ड्राइवरों दोनों की सुरक्षा को पहले से बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है... इसके लिए Uber ने ड्राइवरों के लिए 'Record My Trip' नाम से एक नया फीचर पेश किया है.. इसकी मदद से यात्रा के दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा.. खास बात यह है कि इस वीडियो को न तो ड्राइवर देख पाएगा और न ही यात्री... इसे एन्क्रिप्टेड यानी सुरक्षित फॉर्मेट में रखा जाएगा... इसके अलावा कंपनी ने अपने करीब 20 लाख ड्राइवर पार्टनर्स के लिए कमाई के नए रास्ते भी खोले हैं...

अब कैब की राइड का वीडियो होगा रिकॉर्ड

Uber India और South Asia के सप्लाई ऑपरेशंस डायरेक्टर आदित्य कपूर के मुताबिक, कंपनी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Record My Trip फीचर शुरू किया है..अगर यात्रा के दौरान ड्राइवर और यात्री के बीच कोई विवाद होता है या किसी तरह की अप्रिय घटना सामने आती है, तो यह रिकॉर्डिंग जांच में मदद कर सकती है..

Loading Ad...

इस फीचर की खास बात यह है कि रिकॉर्ड किए गए वीडियो तक सीधे Uber, ड्राइवर या यात्री की पहुंच नहीं होगी...जरूरत पड़ने पर पुलिस या संबंधित जांच एजेंसियां कंपनी से संपर्क करके कानूनी प्रक्रिया के तहत वीडियो हासिल कर सकेंगी...

Loading Ad...

यात्रियों को भी मिलेगा रिकॉर्डिंग का विकल्प

कंपनी ने यात्रियों की पसंद का भी ध्यान रखा है.. Uber ऐप में उन्हें वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा चुनने या उसे अस्वीकार करने का विकल्प मिलेगा...इसके अलावा ड्राइवरों को भी अब ज्यादा सुरक्षा मिलेगी... अगर कोई यात्री उन्हें गलत या आपत्तिजनक मैसेज भेजता है, तो ड्राइवर इसकी शिकायत कर सकेंगे... ऐसी स्थिति में वे बिना किसी पेनल्टी के राइड कैंसल भी कर पाएंगे... इमरजेंसी के दौरान ड्राइवर ऐप से ही एम्बुलेंस की मदद लेने का विकल्प भी मिलेगा...

Loading Ad...

पार्सल डिलीवरी और पेट्स ले जाने से होगी एक्स्ट्रा कमाई

Uber ने ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने के लिए भी कुछ नए विकल्प जोड़े हैं... अब ड्राइवर यात्रियों को ले जाने के अलावा निजी और व्यावसायिक पार्सल डिलीवर करके भी पैसे कमा सकेंगे... वहीं, जो ड्राइवर अपनी कैब में पालतू जानवरों को ले जाने की सुविधा देंगे, उन्हें इसके बदले अतिरिक्त कमाई का मौका मिलेगा...

दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला! मुंबई के 5 बड़े स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद

Loading Ad...

दिल्ली से मेरठ और आगरा तक Uber Bike का विस्तार

कंपनी ने लंबी दूरी के सफर के लिए Uber Bike सेवा का भी विस्तार किया है... फिलहाल दिल्ली से मेरठ और आगरा जैसे रूट पर चुनिंदा जगहों में यह सुविधा शुरू की गई है... इससे कम बजट में सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिल सकता है..

ड्राइवरों के लिए ऐप हुआ आसान

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

Uber ने ड्राइवर ऐप को भी पहले से आसान बनाया है, ताकि उन्हें काम करते समय ज्यादा परेशानी न हो...इसके अलावा 'Earn First, Pay Later' जैसी सुविधा भी दी गई है, जिसमें ड्राइवर पहले कमाई कर सकते हैं और बाद में भुगतान कर सकते हैं...कंपनी के मुताबिक, ये सभी सुविधाएं फिलहाल चुनिंदा शहरों और इलाकों में शुरू की गई हैं...आने वाले समय में इन्हें देश के दूसरे हिस्सों में भी लागू किया जा सकता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...