Advertisement
टोल प्लाजा पर मनमानी की तो होगी शिकायत! NHAI ने शुरू की नई सुविधा, जानें कैसे करें इस्तेमाल
NHAI: इस फीचर की मदद से यात्री टोल प्लाजा की सेवाओं को रेटिंग दे सकेंगे, अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और सुधार के लिए सुझाव भी दे सकेंगे. इसका मकसद हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की समस्याओं को समझना और टोल प्लाजा की सुविधाओं को बेहतर बनाना है.
Advertisement
NHAI: नेशनल हाईवे पर सफर करते समय अगर आपको टोल प्लाजा पर लंबी लाइन, खराब व्यवस्था या किसी दूसरी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो अब आप इसकी शिकायत आसानी से कर सकते हैं.. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यात्रियों की सुविधा के लिए Rajmargyatra App में एक नया फीचर शुरू किया है. इसका नाम 'टोल प्लाजा फीडबैक' है...इस फीचर की मदद से यात्री टोल प्लाजा की सेवाओं को रेटिंग दे सकेंगे, अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और सुधार के लिए सुझाव भी दे सकेंगे. इसका मकसद हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की समस्याओं को समझना और टोल प्लाजा की सुविधाओं को बेहतर बनाना है.
क्या है Rajmargyatra App का नया फीचर?
NHAI के इस नए फीचर के जरिए यात्री उस टोल प्लाजा के बारे में अपनी राय दे सकते हैं, जिसे पार करते समय उन्हें परेशानी हुई हो.. अगर टोल प्लाजा पर सुविधाएं अच्छी नहीं हैं या किसी व्यवस्था में सुधार की जरूरत है, तो यात्री इसकी जानकारी ऐप के माध्यम से दे सकते हैं.. इससे प्राधिकरण को यह समझने में मदद मिलेगी कि यात्रियों को किन जगहों पर दिक्कत हो रही है और किन सेवाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है..
खास बात यह है कि अगर आप नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान एनुअल पास का इस्तेमाल करते हैं, तो टोल प्लाजा पार करने के बाद आपको ऐप पर फीडबैक देने का नोटिफिकेशन मिल सकता है... इस नोटिफिकेशन के जरिए आप हाल ही में पार किए गए टोल प्लाजा की सेवाओं के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं.. अगर नोटिफिकेशन नहीं आता है, तो भी आप ऐप के मेन्यू में जाकर इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Advertisement
Advertisement
Rajmargyatra App से टोल प्लाजा की शिकायत कैसे करें?
इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है.. इसके लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन या आईफोन में Rajmargyatra App डाउनलोड करें... अगर ऐप पहले से आपके फोन में मौजूद है, तो उसे खोलें और मेन्यू में जाएं... यहां आपको 'टोल प्लाजा फीडबैक' का विकल्प मिलेगा.. इस पर क्लिक करके संबंधित टोल प्लाजा चुनें और उसकी सेवाओं को रेटिंग दें.....
इसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से अपनी परेशानी से जुड़ी श्रेणी चुनें.. अगर आप किसी खास समस्या की जानकारी देना चाहते हैं या सुधार के लिए कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो उसे टिप्पणी के रूप में दर्ज कर सकते हैं.. इस तरह आपकी प्रतिक्रिया सीधे संबंधित व्यवस्था तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है.
Advertisement
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
इस सुविधा से यात्रियों को टोल प्लाजा की समस्याएं बताने का एक आसान माध्यम मिलेगा... वहीं, NHAI को भी लोगों की शिकायतों और सुझावों के आधार पर सेवाओं में सुधार करने में मदद मिल सकती है.. यानी अगली बार हाईवे पर सफर के दौरान टोल प्लाजा पर कोई परेशानी हो, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय ऐप के जरिए अपनी बात रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें