Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CM Yogi को ‘बकरा’ बनाकर ‘काट’ देने की दी थी धमकी, अब भुगतना पड़ा सबसे बुरा अंजाम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का सीएम योगी को बकरा बनाकर काट देने की धमकी दे रहा है। ख़बर है कि यूपी पुलिस उसे सबक़ सिखाने की तैयारी कर चुकी है।

Loading Ad...
उत्तरप्रदेश के फ़ायर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ्लावर समझ बैठने की गलती करना प्रयागराज के एक खान को भारी पड़ता नज़र आ रहा है। यूपी की धाकड़ पुलिस इन मियां साहब की अच्छे से ख़ातिरतारी करने का मन बना रही है। यक़ीं मानिए एक्शन का तगड़ा रिएक्शन होगा और फिर कुछ बुद्धिजीवी आकर रोना रोएंगे कि जी हमारे वालों को पीट दिया। खुलेआम किस तरह से एक लड़के ने सूबे के मुखिया को धमकी दे डाली वो किसी तो नहीं दिख रहा होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर Panchjanya नाम से अकाउंट पर जाइये….वहां पर 23 अप्रैल रात 9 बजकर 8 मिनट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। कॉपीराइट की वजह से हम आपको वो वीडियो तो नहीं दिखा सकते लेकिन Word To Word मैं आपको बता सकती हूं कि लड़के ने योगी को बकरा बनाकर काट देने की किस तरह से धमकी दी है ? 20 सेकेंड के वीडियो में पत्रकार और इस खान के बीच क्या बात हुई वो सुनिए। 

पत्रकार-  लेकिन खान साहब उनके ऊपर तो आरोप लग रहा है कि वो पक्षपात कर रहे हैं, मुसलमानों के ऊपर बुलडोज़र चला रहे हैं।

मुस्लिम शख़्स- तो हमारे ऊपर चलाकर दिखा दें…लाल गोपालगंज में मेरा घर है। जिला प्रयागराज गांव इमामगंज, वार्ड नंबर 6 में आ जाए। बकरा बनाकर काटेंगे।

पत्रकार- किसको ?

मुस्लिम शख़्स-  योगी को अगर आ जाए मेरे घर पर बुलडोज़र चलाकर दिखा दे।

पत्रकार- धमकी दे रहे हैं आप योगी सरकार को ?

मुस्लिम शख़्स- चैलेंज…चैलेंज दे रहे हैं..

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही इस आदमी पर एक्शन की मांग होने लगी। जैसे एक यूज़र ने लिखा- मैं हमेशा कहता हूं की क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। अभी यह क्रिया कर रहा लेकिन जब प्रतिक्रिया होगी तब यह रोएगा और कई अब्दुल कहेंगे कि देखो हमारे अब्दुल को पीट दिया, और फिर लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। लेकिन आज उन सेकुलर लोगों को क्यों नहीं दिख रहा कि यह खुलेआम एक मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दे रहा है?बाकी वीडियो में जो आप देख रहे हैं, यह भी दो अब्दुल थे जिन्होंने क्रिया की थी। उसके बाद जब पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया हुई तो आप चाल देख सकते हैं। तो आप चिंता मत कीजिए। इस अब्दुल का भी वीडियो जल्द ही आने वाला है। एक 2 दिन का इंतजार कीजिए।

एक और यूज़र ने लिखा- अब योगी सरकार उसको अच्छा से समझाएगी...  यूपी पुलिस ने इसके विरुद्ध FIR दर्ज कर लिया है... जल्द ही गिरफ्तारी भी होने वाली है... बाबा की पुलिस से ऐसे लोग नहीं बच सकते..।एक और यूज़र ने लिखा- इन सिरफिरों को योगी जी को मारने काटने की बात जुबां पर लाने की हिमाकत बहुत ही ताज्जुब होता है! इसकी धमकी पर इसे ऐसा दंड दिया जाना चाहिए जो प्रशासन की कार्रवाई हमेशा के लिए एक उम्दा उदाहरण हो एक सिरफिरे को दी गई सजा पर……सोशल मीडिया पर इस शख़्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग तो हो ही रही हाँ साथ ही लोग पत्रकार से भी पूछ रहे हैं कि आप किस आधार पर खान के आगे साहब लगा रहे हैं ?  अलका नाम की यूज़र ने लिखा- हमारे पत्रकार पागल है क्या खान साहब बोले साहब कौन सा शब्द है इन गधों के लिए इन अराजक तत्वों के लिए यह जो काटने मारने की बात करते रहते हैं  वह भी CM के लिए अब तो बुल्जडोजर चला और भी जरूरी हैं इसके घर पर। ऐसे रिपोर्टर का भी  हम बहिष्कार करते हैं।

बहरहाल, इतना तो तय है कि अब यूपी पुलिस इस खान की अच्छे से ख़ातिरदारी करेगी….लेकिन बात सिर्फ़ यही तक ख़त्म नहीं होती…सवाल उठता है कि आख़िर इतनी हिम्मत इस लड़के में आई कहां से कि ये सीधा सीएम योगी को चुनौती दे रहा है और कह रहा है कि बकरे की तरह काट दिया जाएगा…..अब देखना दिलचस्प रहेगा कि इसके ख़िलाफ़ और इन जैसी सोच वालों के ख़िलाफ़ यूपी पुलिस किस तरह से निपटेगी ? फ़िलहाल आप इस ख़बर को लेकर क्या राय रखते हैं कमेंट करके अपनी राय हमें जरुर दें।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...