Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

फ्री में बंटेगा iPhone 17, इस शहर में लगने जा रहा है 'आईफोन लंगर', जानें क्या है शर्त

Raja D King: यह पूरा कार्यक्रम जनता और मीडिया के सामने लाइव होगा. इसमें चंडीगढ़ और मोहाली के लोग हिस्सा ले सकेंगे और आईफोन पाने वाले विजेताओं के नाम भी सबके सामने निकाले जाएंगे.

Image Source: Canva (representative Image)
Loading Ad...

Raja D King: सोशल मीडिया पर ‘राजा डी किंग’ के नाम से मशहूर राकेश त्रेहान एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने लोगों को पेट्रोल नहीं, बल्कि आईफोन बांटने का ऐलान किया है. राकेश त्रेहान ने बताया है कि वह 22 सितंबर को चंडीगढ़ में ‘आईफोन लंगर’ का आयोजन करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह पूरा कार्यक्रम जनता और मीडिया के सामने लाइव होगा. इसमें चंडीगढ़ और मोहाली के लोग हिस्सा ले सकेंगे और आईफोन पाने वाले विजेताओं के नाम भी सबके सामने निकाले जाएंगे.

22 सितंबर को होगा पहला कार्यक्रम

राकेश त्रेहान के मुताबिक, आईफोन लंगर के पहले चरण में 22 सितंबर को 10 आईफोन बांटे जाएंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया है कि आगे चलकर चंडीगढ़ में 100 और मोहाली में 200 आईफोन बांटने की योजना है. यह कार्यक्रम सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंजाब के करीब दस शहरों में आयोजित करने की योजना बनाई गई है. अगले शहर के बारे में जानकारी 5 अक्टूबर को दी जाएगी.

Loading Ad...

आईफोन पाने के लिए लोगों को कुछ शर्तें भी पूरी करनी होंगी. राकेश त्रेहान ने बताया कि जो लोग इस आयोजन में शामिल होकर आईफोन जीतना चाहते हैं, उन्हें आईफोन मिलने तक हर दिन ‘जय माता दी’ लिखना होगा. अगर कोई व्यक्ति किसी दिन ऐसा करना भूल जाता है तो वह अगले दिन दो बार ‘जय माता दी’ लिखकर इसकी भरपाई कर सकता है. आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात भी कही गई है. जो लोग तय शर्त पूरी नहीं करेंगे, उन्हें आईफोन पाने का पात्र नहीं माना जाएगा.

Loading Ad...

व्हाट्सऐप ग्रुप में नियम: प्रतिदिन लिखना होगा 'जय माता दी'

Loading Ad...

इस गिवअवे में शामिल होने की शर्त बेहद अलग और दिलचस्प रखी गई है. पार्टिसिपेट करने वाले लोगों के लिए एक विशेष व्हाट्सऐप ग्रुप तैयार किया गया है. ग्रुप के सदस्यों को हर रोज बिना भूले नियम से 'जय माता दी' मैसेज टाइप करना होगा. यदि कोई व्यक्ति किसी दिन मैसेज लिखना भूल जाता है, तो उसे अगले दिन दो बार यह मैसेज लिखकर इसकी भरपाई करनी होगी. आयोजकों की टीम इस ग्रुप एक्टिविटी पर निगरानी रखेगी, और जो सदस्य इस नियम का पालन नहीं करेंगे, उन्हें लकी ड्रॉ प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा.

iPhone 18 Pro के लिए दिखा गजब का क्रेज, खरीदने को रातभर जागे लोग, दिल्ली से मुंबई तक ऐपल स्टोर पर लगी लंबी कतारें

पहले iPhone 16 देने की थी योजना

Loading Ad...

राकेश त्रेहान ने बताया कि शुरुआत में उनके मन में आईफोन 16 और आईफोन 17 मॉडल देने का विचार था. लेकिन उन्होंने एक दिलचस्प वजह बताते हुए कहा कि अगर किसी विजेता को आईफोन 16 मिलता तो वह माता रानी से यह शिकायत कर सकता था कि उसे आईफोन 17 क्यों नहीं मिला. इसलिए अब उपलब्धता के आधार पर विजेताओं को आईफोन 17 मॉडल देने की योजना बताई गई है. पहले चरण में केवल कुछ लोगों को आईफोन दिए जाएंगे, जबकि आने वाले कार्यक्रमों में विजेताओं की संख्या बढ़ाने की योजना है..

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...