Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बिजली की शिकायतों के बीच योगी सरकार का बड़ा एक्शन... 10 IAS अधिकारियों के विभाग बदले, जानें किसे मिली कौन सी कमान?

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं. ऊर्जा विभाग में डॉ. आशीष कुमार गोयल की जगह रणवीर प्रसाद को जिम्मेदारी मिली है. उन्हें बिजली से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं का भी प्रभार सौंपा गया है.

Image Source: X/ myogiadityanath
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश में रविवार रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला. योगी सरकार ने 10 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है. इस बदलाव के बाद ऊर्जा से लेकर स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, परिवहन, कृषि और खाद्य एवं रसद जैसे महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा नए अधिकारियों को मिला है. सरकार के इस फैसले के बाद अब कई प्रमुख विभागों में कामकाज का तरीका और प्राथमिकताएं बदल सकती हैं.

इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव ऊर्जा विभाग में हुआ है. बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार सामने आ रही शिकायतों के बीच डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा विभाग से हटाकर श्रम एवं सेवायोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. उनकी जगह रणवीर प्रसाद को ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. उन्हें बिजली क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण संस्थाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

रणवीर प्रसाद संभालेंगे बिजली से जुड़े अहम काम

Loading Ad...

रणवीर प्रसाद अब उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और यूपीएसएलडीसी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. ऐसे में बिजली से जुड़े विभागों और संस्थाओं के कामकाज पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों की शिकायतों के बीच इस बदलाव पर सबकी नजर रहेगी.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: यूपी अब वैश्विक बाजार में बना रहा अपनी पहचान, 25 सितंबर से शुरू होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो: CM योगी

स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी बदली

Loading Ad...

सरकार ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभागों में भी बदलाव किया है. अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा के पद से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, वी. हेकाली झिमोमी को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है. इससे पहले उनके पास वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी थी. अब स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रशासनिक फैसलों और विभागीय कामकाज में उनकी भूमिका अहम होगी.

अमृत अभिजात को परिवहन की अतिरिक्त जिम्मेदारी

अमृत अभिजात के पास पहले से पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी है. अब उन्हें अपर मुख्य सचिव परिवहन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. यानी एक और महत्वपूर्ण विभाग उनके मौजूदा कार्यक्षेत्र में जुड़ गया है. इसके अलावा डॉ. एमकेएस सुंदरम को कृषि से जुड़े कई विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनमें कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन के साथ कृषि विदेश व्यापार और निर्यात प्रोत्साहन विभाग शामिल हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: ‘देश को उनसे उम्मीद छोड़ देनी चाहिए…’, राहुल गांधी से लेकर हामिद अंसारी तक, CM योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

पंचायती राज और खाद्य विभाग में भी बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल का असर पंचायती राज और खाद्य एवं रसद विभाग पर भी पड़ा है. रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया है. वहीं अनिल कुमार को पंचायती राज विभाग से हटाकर खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामलों की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ उन्हें आयुक्त खाद्य एवं रसद का प्रभार भी सौंपा गया है. महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को उच्च शिक्षा विभाग से हटाकर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अमित गुप्ता को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के साथ प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सरकार के इस फेरबदल से साफ है कि कई महत्वपूर्ण विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां नए सिरे से तय की गई हैं. अब इन अधिकारियों के सामने अपने-अपने विभागों की मौजूदा चुनौतियों से निपटने और सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी. आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर विभागीय कामकाज में किस तरह दिखाई देता है, इस पर निगाह रहेगी.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...