×
जिस पर देशकरता है भरोसा

यूपी सरकार का संकल्प- हर गरीब को स्वास्थ्य सुरक्षा, जनता दर्शन में बोले CM योगी- हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के हर जरूरतमंद व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाए ताकि कोई भी इलाज से वंचित न रहे.

Author
06 May 2026
( Updated: 06 May 2026
02:07 PM )
यूपी सरकार का संकल्प- हर गरीब को स्वास्थ्य सुरक्षा, जनता दर्शन में बोले CM योगी- हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड
Image Source: X/@myogiadityanath
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि सरकार इलाज कराने में भरपूर मदद करेगी. मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े. 

गोरखपुर में जनता दर्शन करते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनता दर्शन के दौरान लगभग 200 लोगों से मिले CM योगी 

Advertisement

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले. उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं. उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया.

शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है. उन्होंने अलग-अलग मामलों के लिए संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद निस्तारण होना चाहिए.

Advertisement

इलाज के लिए धन की कमी नहीं होगी- मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में हर बार की तरह बुधवार को भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. मुख्यमंत्री ने उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा, साथ ही भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. अस्पताल का एस्टीमेट मिलते ही विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी. जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए. इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए किया प्रेरित 

यह भी पढ़ें

जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी आए थे. मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्यार किया और उन्हें आशीर्वाद के साथ चॉकलेट दी. इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ आए दो बच्चों से हंसी-ठिठोली भी की और उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें