×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

यूपी: गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, प्रदेश भाजपा ने मांगा 7 दिन में जबाव

गोंडा बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश भाजपा ने उनसे मांगा 7 दिन में जबाव मांगा है.

Author
26 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
04:56 AM )
यूपी: गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, प्रदेश भाजपा ने मांगा 7 दिन में जबाव
Advertisement

एक महिला के साथ डांस वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर विवादों में आ गए हैं. पार्टी ने इस मामले पर एक सप्ताह में उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. 


भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल

Advertisement


उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने पार्टी की ओर से जारी नोटिस में कहा है, "सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से आपके कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है. आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है."


Advertisement

भाजपा ने अमर किशोर से मांगा स्पष्टीकरण


नोटिस में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया जाता है. उनसे सात दिन के अंदर भाजपा प्रदेश कार्यालय को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्वारा "कठोरतम कार्रवाई" की जाएगी.

Advertisement

महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे अमर किशोर 


उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है. यह वीडियो भाजपा कार्यालय का बताया जा रहा है. सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में एक व्यक्ति कुर्ता पैजामा और गले में गमछा डाले भाजपा जिला कार्यालय की सीढ़ियों पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है.

Advertisement


भाजपा नेता ने दी सफाई 


भाजपा के जिला अध्यक्ष ने इस वीडियो को स्वीकार किया है. उन्होंने अपने एक वीडियो में बताया, "मेरी एक सक्रिय महिला कार्यकर्ता का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है. वह कुछ घंटे आराम करना चाहती है. वह 60 किलोमीटर दूर की रहने वाली है. उसका रात में वापस घर जाना संभव नहीं था. करीब नौ बजे की बात है. इसलिए मैंने उसे रिसीव कर कार्यालय में ही ठहराना उचित समझा."


Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सीढ़ियां चढ़ते समय जब वह ऊपर जा रही थी, तो उसे चक्कर आ गया. इस पर उसने जिला अध्यक्ष का हाथ पकड़ लिया. अमर किशोर ने कहा, "मैंने उसे सहारा दिया, ताकि वह गिर न जाए. अगर किसी को सहारा देना जुर्म है, तो हम कुछ नहीं कह सकते. वीडियो में कोई अश्लील हरकत नहीं है." उन्होंने कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी, वह उसका पालन करेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें