×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सुकमा: सर्च ऑपरेशन में चार सक्रिय माओवादी गिरफ्तार, टिफिन बम बरामद

गिरफ्तार माओवादियों की पहचान तामु जोगा, पुनेम बुधरा, मड़कम भीमा और मिड़ियम आयतु के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी जगरगुड़ा एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य हैं और बैदरे कैंप के पास IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) प्लांट कर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश में शामिल थे.

Author
26 Jul 2025
( Updated: 06 Dec 2025
11:39 AM )
सुकमा: सर्च ऑपरेशन में चार सक्रिय माओवादी गिरफ्तार, टिफिन बम बरामद
Advertisement

सुकमा जिले के बोड़नगुड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. सर्च ऑपरेशन के दौरान चार सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक टिफिन बम भी बरामद हुआ, जिसे बाद में बम डिस्पोजल स्क्वॉड द्वारा सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया.

चार माओवादी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर बैदरे कैंप से जिला बल और सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी. ऑपरेशन के दौरान कुछ संदिग्ध जवानों को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया.

Advertisement

सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहे थे माओवादी

गिरफ्तार माओवादियों की पहचान तामु जोगा, पुनेम बुधरा, मड़कम भीमा और मिड़ियम आयतु के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी जगरगुड़ा एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य हैं और बैदरे कैंप के पास IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) प्लांट कर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश में शामिल थे.

सुरक्षा बलों की सजगता से टाला बड़ा हादसा 

Advertisement

यह भी पढ़ें

पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. सुरक्षा बलों की सजगता और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, और माओवादियों की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें