यूपी के युवाओं को मिलेगा नया मौका, योगी सरकार देगी AI और साइबर सिक्योरिटी की ट्रेनिंग
उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नई पहल की है. करीब एक लाख युवाओं को डिजिटल स्किल का प्रशिक्षण देने के लिए श्रम एवं सेवायोजन विभाग और वन ओटीटी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ है.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ी पहल की गई है. प्रदेश के करीब एक लाख युवाओं को डिजिटल स्किल का प्रशिक्षण देकर उन्हें आधुनिक रोजगार के अवसरों से जोड़ने की योजना बनाई गई है. इस दिशा में श्रम एवं सेवायोजन विभाग और वन ओटीटी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बीच महत्वपूर्ण समझौता किया गया है. माना जा रहा है कि यह कदम राज्य के युवाओं को तेजी से बदलती डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार करने में मदद करेगा.
मुंबई में हुआ महत्वपूर्ण समझौता
यह समझौता मुंबई में आयोजित उत्तर प्रदेश इंडस्ट्री कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान हुआ. इस कार्यक्रम में सरकार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने मिलकर युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने पर चर्चा की. समझौते के तहत युवाओं को ऐसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनकी मांग आज के डिजिटल दौर में तेजी से बढ़ रही है.
आधुनिक तकनीकों में मिलेगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन जैसे आधुनिक क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी. इन क्षेत्रों में कौशल हासिल करने के बाद युवाओं के लिए निजी कंपनियों और डिजिटल सेक्टर में रोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं.
सरकार का फोकस कौशल विकास पर
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम के दौरान श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है. सरकार उद्योगों के साथ मिलकर ऐसी योजनाएं चला रही है, जिससे युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी मिल सकें. वहीं श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शनमुग सुंदरम ने कहा कि इस तरह की पहल से युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण मिलेगा. इससे न केवल युवाओं की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें