Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में खालिस्तान का जिक्र; ट्रेनों को लेकर भी चेतावनी

देश की राजधानी दिल्ली के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. ईमेल में दिल्ली को खालिस्तान बनाने और 21 से 29 सितंबर के बीच ट्रेनों में सफर से बचने की चेतावनी दी गई.

Image Source: IANS
Loading Ad...

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिलने की सूचना सामने आई. धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं. एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते के साथ डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान शुरू किया. शुरुआती जांच में कुछ स्थानों पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

इन स्कूलों को मिली धमकी

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक सोमवार को मदर इंटरनेशनल स्कूल, हौज खास, नेवी चिल्ड्रन्स स्कूल, चाणक्यपुरी और बाल भारती स्कूल, सेक्टर-14 रोहिणी से बम धमकी से जुड़े कॉल मिले. पहली सूचना सुबह 9.41 बजे मदर इंटरनेशनल स्कूल से मिली. इसके बाद 10.34 बजे नेवी चिल्ड्रन्स स्कूल और 10.50 बजे बाल भारती स्कूल से संबंधित सूचना सामने आई. सूचना मिलते ही संबंधित इलाकों में सुरक्षा टीमों को भेजा गया. 

Loading Ad...

ईमेल में क्या दी गई धमकी?

Loading Ad...

हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, जो जानकारी सामने आई है, उसमें धमकी वाले संदेश में दिल्ली को खालिस्तान बनाने की बात कही गई थी. इसके साथ ही दिल्ली के स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई. संदेश में 21 से 29 सितंबर के बीच दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों में सफर नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी. कथित ईमेल में पंजाब से दिल्ली आने वाली रेलवे पटरियों पर आईईडी विस्फोट किए जाने की बात कही गई. हालांकि, ऐसे दावों की पुष्टि जांच एजेंसियों की जांच के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़े: दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर हुई 50

Loading Ad...

स्कूलों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मानक सुरक्षा प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू की. स्कूल परिसरों में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बाहर निकाला गया. इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड और खोजी कुत्तों की मदद से परिसर की जांच की गई. अधिकारियों के मुताबिक तलाशी के दौरान अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. मदर इंटरनेशनल स्कूल में तलाशी के बाद धमकी को फर्जी पाया गया.

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

Loading Ad...

दिल्ली के स्कूलों को बम धमकी मिलने का यह सिलसिला नया नहीं है. इससे कुछ दिन पहले 15 सितंबर को भी ब्रिटिश स्कूल, सरदार पटेल विद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे. इन मामलों में भी स्कूल खाली कराए गए थे और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था. जांच के बाद उन धमकियों को फर्जी बताया गया था.

यह भी पढ़े: नंगे पैर किया प्रचार, नहीं लिया किसी दल का सहारा... कौन हैं दीपांशु शौकीन, जिन्होंने ABVP-NSUI को मात देकर जीता DUSU उपाध्यक्ष पद

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि पिछले कुछ महीनों में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने स्कूलों की सुरक्षा और बच्चों की चिंता को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां नए मामलों की जांच कर रही हैं और धमकी भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी धमकी को हल्के में नहीं लिया जा रहा है और सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...