'उगते सूरज की भूमि को प्रभु राम की पावन धरा के 'आदित्य' का नमस्कार...', CM योगी पहुंचे जापान, कई निवेशकों से की बातचीत
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर दौरे के बाद दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. टोक्यो में उन्होंने Mitsui & Co. और Konoike Transport Co. Ltd. के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर यूपी में निवेश और रोजगार को लेकर चर्चा की.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर दौरे के बाद दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंच गए हैं. टोक्यो एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. उनके साथ प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है. यह दौरा यूपी में बड़े निवेश और नए रोज़गार अवसरों के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
टोक्यो पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. उन्होंने लिखा कि उगते सूरज की भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा का नमस्कार. उनके इस संदेश को निवेश कूटनीति के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव का संकेत भी माना जा रहा है.
Landed in Tokyo, Japan
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2026
उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के 'आदित्य' का नमस्कार... pic.twitter.com/at6T8nyuTn
बड़ी कंपनियों के साथ बैठक
जापान में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वैश्विक कंपनी Mitsui & Co. के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर काजुकी शिमिजु के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर सेक्टर में निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने प्रदेश की नई औद्योगिक नीतियों और बेहतर होती इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवस्था की जानकारी दी. उन्होंने कंपनी को उत्तर प्रदेश में परिवर्तनकारी निवेश अवसरों का अन्वेषण करने का निमंत्रण दिया. चर्चा में लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, औद्योगिक कॉरिडोर और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से यूपी को जोड़ने जैसे मुद्दों पर भी विचार हुआ. जानकार मानते हैं कि यदि यह साझेदारी आगे बढ़ती है तो प्रदेश में हाईटेक उद्योगों को मजबूती मिलेगी.
Had a productive and forward-looking meeting with Mr. Kazuki Shimizu, Managing Officer, Chief Operating Officer of Infrastructure Projects Business Unit, Mitsui & Co., along with senior members of his team, in Tokyo today.
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2026
Invited Mitsui & Co. to explore transformative… pic.twitter.com/Wg5wma5yL1
लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
मुख्यमंत्री योगी ने Konoike Transport Co. Ltd. के प्रतिनिधियों से भी बैठक की. इस दौरान लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउसिंग, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर बातचीत हुई. मुख्यमंत्री ने कंपनी को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया. जानकारों का मानना है कि यूपी में एक्सप्रेसवे नेटवर्क, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और नए एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स के चलते लॉजिस्टिक्स सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में जापानी कंपनियों की भागीदारी से प्रदेश को तकनीकी विशेषज्ञता और वैश्विक अनुभव का लाभ मिल सकता है.
प्रवासी भारतीयों से संवाद भी होगा
25 और 26 फरवरी तक चलने वाले इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जापान में बसे भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा कई अन्य निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात तय है. प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जाए. जापान दौरे को उसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. यदि निवेश समझौते ठोस रूप लेते हैं तो आने वाले समय में यूपी में रोजगार के नए अवसर और औद्योगिक विकास की नई कहानी लिखी जा सकती है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि जापान दौरा उत्तर प्रदेश के लिए नए आर्थिक अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है. यदि इन बैठकों का परिणाम निवेश समझौतों में बदलता है तो प्रदेश में उद्योग, तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि यह वैश्विक संवाद जमीन पर कितनी तेजी से विकास में बदलता है.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें