Advertisement
संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी… अनिश्चितकाल के लिए दर्शन और पदयात्रा रद्द, रात भर लाइन में लगे रहे भक्त
हर दिन की तरह हजारों भक्त प्रेमानंद महाराज का रात से ही इंतजार कर रहे थे. उनकी जगह महाराज के शिष्य आए और माइक से अनाउंसमेंट कर यात्रा रद्द होने की जानकारी दी.
Advertisement
Mathura Premanand Maharaj Health Update: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत फिर बिगड़ गई है. इस वजह से अब उनकी पदयात्रा और दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए. इसके साथ ही प्रेमानंद महाराज के एकांत दर्शन भी बंद कर दिए गए.
दरअसल, रविवार की सुबह भक्त प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हर दिन की तरह तड़के 3 बजे महाराज जी यात्रा पर नहीं निकले. बल्कि उनकी जगह शिष्य पदयात्रा के लिए पहुंचे थे, ये देख भक्त निराश हो गए. इसके बाद शिष्यों ने ही लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट किया. शिष्यों ने बताया,
‘आप सभी से निवेदन है कि महाराजजी का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आज से पदयात्रा रद्द की जा रही है, कृपया रोड किनारे खड़े होकर भीड़ न लगाएं.’
Advertisement
इस अनाउंसमेंट के बाद प्रेमानंद महाराज के भक्तों को मायूसी के साथ लौटना पड़ा. इनमें से कई अपने परिवारों के साथ आए थे, तो कोई मीलों दूर का सफर तय करके पहुंचा था. जो तस्वीरें सामने आईँ उनमें लोगों को इंतजार में परेशान होते देखा गया. दर्शन होने से वे निराश हो गए.
Advertisement
प्रेमानंद महाराज को क्या है बीमारी?
भक्तों ने प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. अभी दर्शन कब तक हो पाएंगे. इस बारे में कुछ नहीं बताया गया. प्रेमानंद महाराज पिछले 21 साल से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. उनकी दोनों किडनियां पूरी तरह काम करना बंद कर चुकी हैं. डॉक्टरों की टीम की निगरानी में घर पर ही हर हफ्ते उनका डायलिसिस किया जाता है. हालांकि, शारीरिक तकलीफ के बाद भी प्रेमानंद जी महाराज लगातार लोगों के बीच आ रहे थे.
Advertisement
यह भी पढ़ें- 'मंदिर या मस्जिद नहीं चाहिए...', भोजशाला मामले में कोर्ट का फैसला सुनते ही मुस्लिमों का आया तगड़ा रिएक्शन
यह भी पढ़ें
दरअसल, संत प्रेमानंद महाराज सुबह 3 बजे पदयात्रा पर निकालते हैं. प्रेमानंद महाराज रोज तड़के केली कुंज आश्रम से सौभरी वन तक करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हैं. इस दौरान उनके दर्शन के लिए सड़क के दोनों तरफ हजारों श्रद्धालु हाथ जोड़कर खड़े रहते हैं. शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या लाखों पार कर जाती है.