Advertisement
सहारनपुर नकली नोट कांड: PNB करेंसी चेस्ट मामले में दो और गिरफ्तार, अब तक 4 आरोपी पकड़े गए
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से मिले 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम निवासी मुकेश कुमार और सरसावा थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है.
Advertisement
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपए की नकली करेंसी बरामद होने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार और राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है.
17.29 करोड़ की नकली करेंसी मामले में दो और गिरफ्तार
एनआईए के मुताबिक, दोनों आरोपी इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके प्रमुख आरोपी आदेश चौधरी के करीबी सहयोगी हैं. एजेंसी का आरोप है कि दोनों सहारनपुर के सिविल लाइंस स्थित पीएनबी करेंसी चेस्ट के जरिए नकली नोटों को प्रचलन में लाने से जुड़ी साजिश में शामिल थे. एनआईए इस मामले की जांच कर रही है.
सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने ड्राइवर आदेश चौधरी को दबोचा
Advertisement
29 अगस्त को सामने आया था मामला
Advertisement
मामला 29 अगस्त 2026 को सामने आया था. सहारनपुर के थाना सदर बाजार को मिली सूचना के बाद पीएनबी के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपए मूल्य के नकली भारतीय करेंसी नोट बरामद होने की बात सामने आई थी. शुरुआती जांच के दौरान बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई थी. इसके बाद बैंक ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था.
इस मामले में शुरुआत में सहारनपुर के थाना सदर बाजार में एफआईआर दर्ज की गई थी. 29 अगस्त 2026 को दर्ज एफआईआर में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था. बाद में मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली और 3 सितंबर 2026 को केस दोबारा दर्ज किया.
Advertisement
अब तक चार गिरफ्तारियां
मामले की जांच के दौरान एनआईए ने इससे पहले 7 सितंबर 2026 को अमित कुमार को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 15 सितंबर को आदेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया. अब मुकेश कुमार और राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के साथ एजेंसी इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
एनआईए के अनुसार, पूरी साजिश का खुलासा करने और मामले में शामिल शेष सह-आरोपियों तथा संदिग्धों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.