Advertisement
शुक्रवार को मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पुष्पांजलि अर्पण कर उन्हें नमन किया.
Advertisement
'अंत्योदय' के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की.
गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन
मुख्यमंत्री ने दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
Advertisement
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने लिखा कि 'एकात्म मानववाद' एवं 'अंत्योदय' के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.
Advertisement
उपाध्याय जी का चिंतन आज भी समावेशी
Advertisement
यह भी पढ़ें
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की ऐसी अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई. मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन को आज भी समावेशी, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का प्रेरणास्रोत बताया.