Advertisement
महानदी जल विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद, CM विष्णु देव साय ने CM मोहन माझी से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 'एक्स' पर लिखा, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपने आवास पर स्वागत कर खुशी हुई.
Advertisement
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी के पानी को लेकर चल रहा विवाद जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.
‘महानदी के पानी को लेकर कोई विवाद नहीं’
दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचे सीएम विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.
Advertisement
Advertisement
मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, ''महानदी के पानी को लेकर कोई विवाद नहीं है. छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के साथ-साथ केंद्र में भी भाजपा की सरकार है, इसलिए यह मामला बहुत जल्द सुलझ जाएगा. कई लंबे समय से लंबित अंतरराज्यीय नदी जल विवाद भी आपसी सहमति से सुलझाए जा रहे हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद भी जल्द सुलझ जाएगा.''
Advertisement
दिल्ली में हुई थी दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक
उन्होंने आगे बताया कि हाल ही में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नई दिल्ली में बैठक की थी. इस बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के जरिए महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए केंद्रीय जल आयोग को अपनी सहमति दी थी.
बता दें कि महानदी के पानी के बंटवारे को लेकर ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच यह विवाद लंबे समय से चल रहा है. यह मामला वर्ष 2016 से चला आ रहा है. ओडिशा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ ने अपनी ओर से कम से कम आठ बैराज बनाए हैं, जिससे नदी के निचले हिस्से में पानी का बहाव कम हुआ है. इसका असर खेती, मछली पालन और बिजली उत्पादन पर पड़ा है. ओडिशा महानदी को खेती, मछली पालन और बिजली उत्पादन के लिए अपनी 'जीवनरेखा' मानता है.
Advertisement
लिंगराज और जगन्नाथ मंदिर जाएंगे साय
इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 'एक्स' पर लिखा, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपने आवास पर स्वागत कर खुशी हुई. ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच सहयोग को मजबूत करने और दोनों राज्यों के लोगों के विकास एवं कल्याण के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने पर सार्थक बातचीत हुई.”
Advertisement
यह भी पढ़ें
तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री माझी से मुलाकात के बाद साय भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर जाएंगे. इसके बाद वह पुरी के जगन्नाथ मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे.