जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पंजाब में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और बॉडीगार्ड की सरेआम गोली मारकर हत्या, खतरनाक वीडियो आया सामने

पंजाब के गुरदासपुर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां, हरजीत कौर, की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह करणवीर सिंह के साथ कार में कहीं जा रही थीं.

Author
27 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
09:42 PM )
पंजाब में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और बॉडीगार्ड की सरेआम गोली मारकर हत्या, खतरनाक वीडियो आया सामने
गैंगस्टर जग्गू / बाइक पर हमलावर
Advertisement

पंजाब के बटाला में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

गैंगस्टर जग्गू की मां-बॉडीगार्ड की हत्या

यह घटना बटाला के कादिया रोड की है. बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों पर कुछ बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी. कार में सवार एक महिला और एक अन्य युवक की मौत हो गई. पता चला है कि मृतक महिला गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थी. मृतक की पहचान हरजीत कौर के रूप में की गई है.

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत बटाला से अमृतसर रेफर किया, जहां गैंगस्टर जग्गू की मां का निधन हो गया, जबकि युवक ने फायरिंग के दौरान ही दम तोड़ दिया था.

Advertisement

बटाला के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि उन्हें फायरिंग की सूचना मिली थी. जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि करनवीर नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे अमृतसर रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डीएसपी ने यह पुष्टि नहीं की है कि वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थी.

Advertisement

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

डीएसपी के मुताबिक, मृतक युवक के पिता पुलिस में एएसआई हैं और मृतक हरजीत कौर उनकी रिश्तेदार हैं. मृतक युवक के पिता के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. उसे गोलियां लगी थीं. इसके अलावा, एक महिला को भी अस्पताल लाया गया था, जिसे तुरंत ही अमृतसर रेफर किया गया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें