Ex Muslim सलीम वास्तिक पर हमले को लेकर एक्शन में CM योगी, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, कहा- किसी कीमत पर बख्शेंगे नहीं
एक्स मुस्लिम और मशहूर यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यमनाथ ने संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
Follow Us:
पूर्व मुस्लिम, चर्चित यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट के रूप में मशहूर सलीम वास्तिक पर हमले की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने सलीम पर हुए अटैक की घटना पर संज्ञान लिया है और अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. आपको बता दें कि सलीम वास्तिक (YouTuber Saleem Wastik) पर यूपी के गाजियाबाद में उनके घर में घुसकर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया था, जिसके बाद वो उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वो अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.
सलीम वास्तिक पर हमले को लेकर सीएम योगी का एक्शन!
सीएम योगी ने दो टूक कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इतना ही नहीं ये भी कहा गया है कि यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है, कानून अपना काम करेगा. सरकार ने साफ किया है कि यूपी में आतंक या भय का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. कानून अपना काम करेगा और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.
बेटे उस्मान ने दर्ज कराई FIR
आपको बताएं कि सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. सलीम के घर स्थित बने ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया. पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद वास्तिक को तुरंत मेडिकल केयर के लिए अस्पताल रेफर कर दिया गया.
उस्मान की शिकायत के मुताबिक शिकायत में हमले में शामिल गाड़ी में सवार दो अज्ञात लोगों के नाम हैं. इसके साथ ही अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक लोकल AIMIM लीडर अजगर के भी नाम शामिल किए गए हैं. उस्मान ने आरोप लगाया है कि इन्हीं लोगों ने सलीम वास्तिक पर हमला करवाया. सलीम ने जल्द से जल्द कार्रवाई और इनकी गिरफ्तारी की मांग की है. खबर के मुताबिक पुलिस आस-पास मौजूद CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर मामले में शामिल हमलावरों की पहचान कर रही है. घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं.
इस्लाम का त्याग कर चुके थे सलीम वास्तिक!
सलीम वास्तिक इस्लाम की कुरीतियों पर सवाल उठाते आए हैं. उन पर मुस्लिम के खिलाफ भड़काऊ और विवादित टिप्पणी करने का भी आरोप है. उन्होंने धर्म की कुरितियों का दावा करते हुए इस्लाम का त्याग कर दिया था. इस्लाम पर सवाल उठाने के कारण वह पहले भी कट्टरपंथियों के निशाने पर रह चुके हैं. बताया जा रहा है हमले के बाद सलीम वास्तिक की हालत गंभीर है. उन्हें दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल रेफर किया गया है.
गर्दन और पेट पर चाकू से कई बार किया गया वार
जानकारी के मुताबिक ये हमला उस वक्त हुआ जब गाजियाबाद में सलीम वास्तिक अपने ऑफिस में बैठे थे. अचानक दोपहर में हथियारों के साथ बदमाश दाखिल हुए और चाकू से उनके गले और पेट पर वार कर दिया. बताया जा रहा है बदमाश बाइक से आए थे और हेलमेट के साथ ही ऑफिस के अंदर दाखिल हुए. फिर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.
Ex मुस्लिम और इस्लामिक कुरीतियों पर बात करने को लेकर मशहूर!
50 वर्षीय सलीम वास्तिक लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी में रहते हैं. यूट्यूब पर उनका चैनल भी है. जिसमें वह इस्लामिक कुरीतियों को लेकर वीडियो बनाते हैं. उन्होंने कुछ समय पहले मुस्लिम धर्म का त्याग कर दिया था. इसके बाद कोई धर्म नहीं अपनाया. इसी के चलते उन्हें कई बार जानलेवा धमकियां भी मिल चुकी थीं.
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें