गोरखपुर में जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी 200 लोगों की फरियाद, कहा- घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान
CM योगी खुद एक-एक फरियादी तक खुद पहुंचे. उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर तुरंत उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.
Follow Us:
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाया. CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की. उन्होंने समस्याओं को लेकर आए लोगों की बात ध्यान से सुनी, उनके प्रार्थना पत्र को पढ़ा. फिर आत्मीयता से बोले, ‘घबराइए मत, समस्या का समाधान कराया जाएगा.’
जनता दर्शन में CM योगी ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका तुरंत, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से हल निकालें. गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में CM योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए.
जन-जन के विश्वास और कल्याण को केंद्र में रखकर सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है 'नया उत्तर प्रदेश'...
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
महाराज जी ने संबंधित… pic.twitter.com/4QUOXlb3Cv— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) January 27, 2026Advertisement
जनता को मिला CM योगी का भरोसा
इस दौरान CM योगी एक-एक फरियादी तक खुद पहुंचे. उन्होंने लोगों से अपनेपन के भाव से पूछा ‘कहां से आए हैं, क्या बात है’, कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं. भरोसा दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे. किसी को भी परेशान होने या घबराने की जरुरत नहीं है. प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए. इस दौरान कुछ कुछ लोगों ने जमीन कब्जाने की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
‘इलाज के आड़े न आए आर्थिक कमी’
हर बार की तरह जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर भी पहुंचे थे. उनसे CM योगी ने कहा, इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी, सरकार पूरी आर्थिक मदद देगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज के लिए अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी.
फरियादियों के बच्चों से CM ने किया दुलार
CM योगी का बच्चों के साथ लाड-दुलार किसी से छुपा नहीं है. जनता दर्शन में इस बार भी CM योगी ने परिजनों के साथ आए बच्चों को खूब प्यार और दुलार किया. उन्हें स्कूल जाने और पढ़ने के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री ने बच्चों चॉकलेट्स और मिठाइयां भी बांटी.
गोरखपुर में CM योगी की गो सेवा
गोरखपुर में CM योगी ने की गो सेवा
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान CM योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही. उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के सामने शीश झुकाया.
मोर को रोटी के टुकड़े खिलाते CM योगी
यह भी पढ़ें
इसके बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले. उन्होंने मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की. गोशाला में CM योगी ने गोवंशों से भी दुलार किया. उन्हें हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया. गोवंशों के साथ-साथ मंदिर परिसर में आए मोर को भी CM योगी ने रोटी खिलाई.