मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना, 2027 में भाजपा सरकार का किया दावा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पंजाब के लोगों ने तय कर लिया है कि न तो कांग्रेस और न ही आप अच्छे से लीड कर सकती है. पंजाब को आगे बढ़ाने और इसे टॉप परफॉर्म करने वाला राज्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो यह कर सकती है.
Follow Us:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार में अपराध का दबदबा बढ़ा है, लेकिन 2027 में यहां होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की सरकार बनाएगी. पीएम मोदी के नेतृत्व में गैंगस्टर प्रथा पर पूर्ण विराम लगेगा.
सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
अमृतसर में सीएम नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस हो या 'आप', दोनों ने मिलकर पंजाब को नशा, भ्रष्टाचार और अपराध की दलदल में धकेला है. पंजाब की मौजूदा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मेरे कार्यक्रमों को रोकने का प्रयास कर रही है. पंजाब की जागरूक जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और इस जनविरोधी शासन को बदलने के लिए तैयार है. पंजाब में विकास सिर्फ अखबारों में हो रहा है, जबकि हरियाणा में विकास जमीनी स्तर पर हो रहा है.
कांग्रेस और ‘आप’ से व्हाइट पेपर की मांग
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पंजाब के लोगों ने तय कर लिया है कि न तो कांग्रेस और न ही आप अच्छे से लीड कर सकती है. पंजाब को आगे बढ़ाने और इसे टॉप परफॉर्म करने वाला राज्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो यह कर सकती है. हरियाणा में तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है.
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि मुझे आज बोलने का मौका मिला है. पंजाब की मौजूदा सरकार लोगों से किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में नाकाम रही है. इसके बजाय, उसने वोट पाने के लिए बड़े-बड़े दावे करने पर ध्यान दिया. कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी ने पंजाब के विकास, उसके युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों की भलाई को नजरअंदाज किया है. पंजाब के लोग उनके खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं. मैंने स्टेज से भी कहा था – वे जो वादे करते हैं, वे बड़े वादे होते हैं, छोटे नहीं. उन्होंने वादे किए, एक के बाद एक वादे किए. आज, मैं पूछता हूं कि पंजाब के कितने युवाओं को नौकरी मिली है. उन्होंने वादा किया था कि वे सबको नौकरी देंगे. कांग्रेस ने भी यह वादा किया था, और आम आदमी पार्टी ने भी यह वादा किया था. मैं कांग्रेस और आप दोनों से चाहता हूं कि वे अपने-अपने कार्यकाल पर एक व्हाइट पेपर जारी करें. उनकी सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के लिए क्या किया है?
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें