Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

UP में बजा MLC चुनाव का बिगुल, 11 सीटों पर होगी BJP-SP की टक्कर जानें कब होगा मतदान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. चुनाव कार्यक्रम सामने आते ही बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं.

Image Source: IANS
Loading Ad...

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इन सीटों पर चुनाव कराने के कार्यक्रम की घोषणा कर दी. इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को पूरा हो रहा है. चुनाव में 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के साथ 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के सदस्य चुने जाएंगे.

जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद सीटें हैं. यानी इस चुनाव में प्रदेश के शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं की भूमिका अहम रहने वाली है. इस चुनाव की घोषणा के बाद सत्ताधारी बीजेपी से एंकर विपक्ष की समाजवादी पार्टी ए चुनावी तैयारियों को और भी तेज़ कर दिया है. 

6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

Loading Ad...

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: CM योगी ने शुरू की ‘भारत टैक्सी’ और कृषक समृद्धि योजना, 5 लाख किसानों को मिलेगा सस्ता कर्ज

यह भी पढ़ें

जानकारी देते चलें कि इसके बाद 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी. चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. अब आने वाले दिनों में उम्मीदवारों की सक्रियता और चुनावी तैयारियां तेज होती दिखाई देंगी.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...