Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Ayodhya Deepotsav 2026: रामनगरी में आज पहुंचेंगे CM योगी, ग्राउंड जीरो पर भव्य तैयारियों का लेंगे जायजा

Ayodhya Deepotsav 2026: दीपोत्सव के मुख्य अतिथियों और VIP सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है. CM योगी के दोपहर 1 बजे तक पहुंचने का अनुमान है.

Image Source: UP InformationDepartment
Loading Ad...

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या का दौरा करेंगे. वह दीपोत्सव-2026 की तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर जायजा लेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन करेंगे. साथ ही राम की पैड़ी, राम कथा पार्क और सरयू आरती स्थल का निरीक्षण भी करेंगे. इसके अलावा वह अधिकारियों के साथ पी०एफ०सी० सभागार, अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे.

दीपोत्सव के मुख्य अतिथियों और VIP सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है. CM योगी के दोपहर 1 बजे तक पहुंचने का अनुमान है. CM के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार्यक्रम स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया है. जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश से तैयारियों पर थोड़ा प्रभाव पड़ा था, लेकिन पहले से चल रही तैयारियों के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं आई है. उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से चल रही हैं. मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा.

इंटर-डिस्ट्रिक्ट और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार

Loading Ad...

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दीपोत्सव क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर तैयारियों की निगरानी की जा रही है. ट्रैफिक व्यवस्था के लिए इंटर-डिस्ट्रिक्ट और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है. पूरे आयोजन क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा. येलो जोन कंट्रोल रूम के साथ इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपदीय पुलिस के अलावा रेंज, जोन और पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है. स्पेशल सिक्योरिटी एजेंसियों की भी तैनाती की गई है, ताकि दीपोत्सव और मुख्यमंत्री का वीआईपी दौरा सकुशल संपन्न हो सके. 

Loading Ad...

अयोध्या के दीपोत्सव से पहले आई 'योगी की पाती', CM योगी ने बताया दीये की लौ और श्रीराम के आदर्शों का महत्व

पांच जोन में बंटी दीप प्रज्ज्वलन की जिम्मेदारी

Loading Ad...

दीपोत्सव के भव्य आयोजन को व्यवस्थित रूप देने के लिए श्रीराम जन्मभूमि परिसर को पांच जोन में विभाजित किया गया है. प्रत्येक जोन में दीप प्रज्ज्वलन की जिम्मेदारी अलग-अलग टीमों को सौंपी गई है.

जोन-1 : श्रीरामलला मंदिर

इस जोन की जिम्मेदारी अर्चक प्रमुख आचार्य केशव जी को सौंपी गई है. मंदिर प्रांगण, परकोटा, ग्रीन हाउस और यज्ञशाला क्षेत्र समेत 30 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे.

Loading Ad...

जोन-2 : कुबेर टीला एवं सप्तमण्डप

कुबेर टीला, सप्तमण्डप, शेषावतार मंदिर, हुतात्मा स्मारक और पंचवटी सहित अन्य स्थान इस जोन में शामिल हैं. यहां दीप प्रज्ज्वलन का दायित्व चन्द्रन क्षितिज और उनकी टीम को सौंपा गया है. इस जोन में भी 30 हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे.

जोन-3 : वापसी दर्शन मार्ग एवं पीएफसी

Loading Ad...

वापसी दर्शन मार्ग, यात्री सुविधा केंद्र, पीएफसी प्लाजा और नल टीला इस जोन का हिस्सा होंगे. पीपी मिश्रा के नेतृत्व में यहां 14 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे.

जोन-4 : यात्री सेवा केंद्र एवं अंगद टीला

इस जोन की जिम्मेदारी कैप्टन जे.पी. द्विवेदी (सेवानिवृत्त) और उनकी टीम को दी गई है. यात्री सेवा केंद्र, अंगद टीला, सीता रसोई और रामानंदाचार्य द्वार सहित अन्य स्थानों पर 13 हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे.

Loading Ad...

जोन-5 : श्रीरामजन्मभूमि पथ एवं दर्शन मार्ग

यह भी पढ़ें

श्रीरामजन्मभूमि पथ, दर्शन मार्ग, सिंह द्वार और चरण पादुका इस जोन में शामिल हैं. नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में यहां 13 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. इस टीम को उत्तर प्रदेश पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का भी सहयोग मिलेगा.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...