×
जिस पर देशकरता है भरोसा

भारत की T20 जीत पर अमेठी में अनोखा जश्न, युवक ने पूरे दिन मुफ्त खिलाई चाट

मुफ्त चाट का आनंद लेते हुए लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए और भारतीय टीम की शानदार जीत पर खुशी जताई. सुरेंद्र ने कहा कि भारतीय टीम ने देश का नाम रोशन किया है और यह छोटा सा प्रयास उसी खुशी को साझा करने के लिए है.

भारत की T20 जीत पर अमेठी में अनोखा जश्न, युवक ने पूरे दिन मुफ्त खिलाई चाट

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है.उत्तर प्रदेश के अमेठी में भी लोगों ने अनोखे अंदाज में खुशी मनाई.यहां एक युवक ने भारत की जीत की खुशी में पूरे दिन के लिए अपनी चाट की दुकान पर लोगों को मुफ्त चाट खिलाई.

भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न

अमेठी के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि भारतीय टीम की जीत से वह बेहद खुश हैं.इसी खुशी को लोगों के साथ साझा करने के लिए उन्होंने अपनी चाट की दुकान पर पूरे दिन मुफ्त चाट खिलाने का फैसला किया.

अमेठी के सुरेंद्र ने पूरे दिन खिलाई लोगों को मुफ्त चाट

सुरेंद्र की दुकान पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई.आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग चाट खाने पहुंचे और भारत की जीत का जश्न मनाया.लोगों ने सुरेंद्र की इस पहल की खूब सराहना की और इसे टीम इंडिया के लिए उनके प्यार का प्रतीक बताया.स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत की जीत ने पूरे इलाके में उत्साह भर दिया.

मुफ्त चाट का आनंद लेते हुए लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए और भारतीय टीम की शानदार जीत पर खुशी जताई. सुरेंद्र ने कहा कि भारतीय टीम ने देश का नाम रोशन किया है और यह छोटा सा प्रयास उसी खुशी को साझा करने के लिए है.

 क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं सुरेंद्र

आईएएनएस से बातचीत में सुरेंद्र ने बताया कि वे क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं.उन्हें क्रिकेट देखना काफी अच्छा लगता है, पिछली बार वे 2024 के विश्व कप की जीत में अपने मन की इच्छा को पूरी नहीं कर पाए थे.इस बार उन्होंने तय कर लिया था कि अगर भारत विश्व कप जीतता है तो वे अपनी दुकान में बहुत चाट बनाएंगे और लोगों को फ्री में खिलाकर जीत का जश्न सेलिब्रेट करेंगे.

यह भी पढ़ें

भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 96 रनों से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की.साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था.रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2024 और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब अपने नाम किया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें