Advertisement

नोएडा के बाद अब दिल्ली में भी सिस्टम की लापरवाही, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत

नोएडा के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी सिस्टम की लापरवाही एक व्यक्ति की जान ले गई. दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित बाइक से गुजर रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में जा गिरा.

नॉएडा के बाद अब दिल्ली में सिस्टम की लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल दिल्ली के जनकपुरी इलाके में कमल नाम के युवक की गड्डे में गिरने से मौत हो गई जानकारी के मुताबिक, कमल रोहिणी स्थित अपने दफ्तर से काम खत्म कर घर लौट रहा था तभी उसकी बाइक एक निर्माणाधीन गड्ढे में गिर गई, उधर परिवार वालों की चिंता कमल के घर ना पहुचने पर बढ़ती जा रही थी इसी बीच शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस के एक फोन कॉल ने परिवार के होश उड़ा दिए. पुलिस को जनकपुरी इलाके में एक निर्माणाधीन गड्ढे के अंदर कमल अपनी बाइक के साथ गिरा हुआ मिला.

नोएडा के बाद दिल्ली में बड़ी लापरवाही

वहीं, मौके पर पहुंचने पर पता चला कि अंधेरा होने और गड्ढे के पास पर्याप्त सुरक्षा संकेत न होने के कारण कमल की बाइक सीधे उसमें जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है. 

खुले गड्ढे बन रहे है लोगों के लिए काल 

बता दें कि दिल्ली और एनसीआर की सड़कों पर खुले गड्ढे लगातार लोगों की जान ले रहे हैं. हाल ही में ग्रेॉर नोएडा में युवराज मेहता की मौत के बाद अब जनकपुरी में कमल की जान चली गई. यह कहना ग़लत नहीं होगा कि दोनों घटनाएं सिस्टम की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती हैं. सवाल यह है कि आखिर कब तक निर्माण और विकास के नाम पर खोदे गए गड्ढे आम नागरिकों की जान पर भारी पड़ते रहेंगे.

घटना के बाद क्या बोले दिल्ली के मंत्री आशीष सूद

इस घटना को लेकर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा, "मैंने तुरंत जल बोर्ड के इस काम की सभी सावधानियों की जांच करने का निर्देश दिया है. अगर किसी की कोई कमी पाई गई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है, कैसे दुर्घटना हुई इसकी जांच चल रही है. जांच में अगर किसी अधिकारी की कमी पाई गई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा."

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →