Advertisement
दिवाली पर CM योगी का बड़ा तोहफा! उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, 1500 करोड़ की सब्सिडी खातों में ट्रांसफर
UP: लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित समारोह में CM योगी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपए की सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे..इससे यूपी के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा.
Advertisement
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 03 नवंबर को प्रदेश की महिलाओं व उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं. लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित समारोह में CM योगी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपए की सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे..इससे यूपी के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा.
कार्यक्रम के दौरान CM योगी प्रतीकात्मक रूप से लाभार्थियों को चेक देकर सब्सिडी का हस्तांतरण करेंगे तथा प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे. CM की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय तथा राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा समेत तमाम अतिथिगण मौजूद रहेंगे.
आयुष्मान कार्ड से इलाज की चिंता होगी दूर, संगीता को मिली 85 हजार की मदद
Advertisement
इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी राम प्रताप को आयुष्मान कार्ड का डेमो देकर सम्मानित किया गया. राम प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों आयुष्मान कार्ड मिलना एक सपने के सच होने जैसा है. इस कार्ड से उन्हें पूरे परिवार की स्वास्थ्य की गारंटी मिली है. अब इलाज की कोई चिंता नहीं रहेगी. वहीं, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत संगीता को 85 हजार रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया. उन्होंने इस मदद के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया. कहा कि इस तरह की मदद हमें संबल देती है; .वहीं, घनश्याम को आवास की चाभी सौंपी गई. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की वजह से उन्हें पक्की छत मिल सकी है. परिवार अब सुरक्षित ढंग से रह सकेगा.
Advertisement
युवा उद्यमी और गो संवर्धन योजना के लाभार्थियों को भी मिला लाभ
Advertisement
यह भी पढ़ें
वहीं, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बीनू पांडेय को एक लाख 19 हजार रुपये का डेमो चेक देकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया. मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के तहत निर्मला देवी को 50 हजार रुपये की सहायता का चेक प्रदान किया गया. वहीं, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत रामतीर्थ को सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थी मुस्ताक अहमद को पांच लाख 60 हजार रुपये का डेमो चेक दिया गया. इसके अलावा लकी सिंह को स्टडी टेबल देकर शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया गया.