Advertisement

Loading Ad...

केरल में इस पार्टी को मिलने जा रही सत्ता की चाबी! 1960 के बाद देश में पहली बार होगा ऐसा, जानें कैसा है मुकाबला?

9 अप्रैल को 140 विधानसभा सीटों पर 79.63 प्रतिशत मतदान हुए. केरल में कुल मतदाता की संख्या 2 करोड़ 71 लाख 42 हजार 952 है. काउंटिंग के दौरान 15,464 कर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 140 निर्वाचन अधिकारी, 1,340 अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी, 4,208 सूक्ष्म पर्यवेक्षक, 4,208 गणना सुपरवाइजर और 5,563 गणना सहायक शामिल हैं.

ImageSource/SocialMedia/Congress/bJP/udf
Loading Ad...

केरल विधानसभा की 140 सीटों के नतीजों की काउंटिंग आज सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली है. 5 राज्यों के नतीजे शाम तक आ जाएंगे. केरल की सभी सीटों पर कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है. इन सभी की किस्मत का फैसला आज होगा, लेकिन सवाल सबसे बड़ा यह है कि केरल में सरकार बनाने की उम्मीदें आखिर किस सरकार की नजर आ रही है? कुल 43 स्थानों पर 140 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. इनमें करीब 15,464 कर्मियों को तैनात किया गया है. वहीं एग्जिट पोल की बात की जाए, तो कांग्रेस के गठबंधन की सत्ता में आने को लेकर आकलन किया गया है. 

140 सीटों पर 883 उम्मीदवारों का फैसला आज

9 अप्रैल को 140 विधानसभा सीटों पर 79.63 प्रतिशत मतदान हुए. केरल में कुल मतदाता की संख्या 2 करोड़ 71 लाख 42 हजार 952 है. काउंटिंग के दौरान 15,464 कर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 140 निर्वाचन अधिकारी, 1,340 अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी, 4,208 सूक्ष्म पर्यवेक्षक, 4,208 गणना सुपरवाइजर और 5,563 गणना सहायक शामिल हैं. 

Loading Ad...

UDF को 78 से 90 सीटें मिलने का अनुमान

Loading Ad...

केरल विधानसभा के चुनावी नतीजों में राज्य की सियासी तस्वीर एग्जिट पोल के आधार पर साफ नजर आ रही है. इस बार केरल में सत्ता परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को 78 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है. अगर एग्जिट पोल सच साबित होते है, तो केरल की जनता एक बार फिर अपनी पुरानी परंपरा बरकरार रखते हुए विपक्षी गठबंधन को सत्ता में वापसी का मौका दे सकती है. 

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा

Loading Ad...

मतगणना वाले दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी मतगणना केंद्रों पर राज्य पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल की कुल 25 कंपनियां तैनात हैं. किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने पूरे राज्य में निगरानी बढ़ा दी है. 

2021 विधानसभा चुनाव के नतीजे

2021 विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं. वहीं सत्ता में मौजूद एलडीएफ को 99 सीटें मिली थीं. लेकिन 2026 के चुनाव में अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस से गठबंधन की सत्ता में आने को लेकर आकलन किया गया है. वहीं अगर एलडीएफ की हार होती है, तो साल 1960 के दशक के बाद पहली बार होगा कि देश के किसी भी राज्य में वामपंथी दल सत्ता में नहीं होगी. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की बात की जाए, तो 2021 के चुनाव में 12.91 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 19.23 प्रतिशत हो गया था. यही वजह है कि इस चुनाव में भी एनडीए को अच्छी सीटें मिलने की उम्मीद है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...