Advertisement
तमिलनाडु में थलपति सरकार... 9 मंत्रियों के साथ विजय ने ली मुख्यममंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी भी रहे मौजूद
तमिलनाडु में कई दिनों के सियासी संकट के बाद टीवीके चीफ जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. चेन्नई में हुए समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई, जबकि राहुल गांधी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.
Advertisement
तमिलनाडु की राजनीति में आखिरकार कई दिनों से चल रहा सियासी घमासान खत्म हो गया. रविवार को टीवीके चीफ जोसेफ विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. विजय के साथ नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे और मंच पर विजय के साथ नजर आए.
तमिलनाडु की राजनीति में यह पल इसलिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि करीब 60 साल बाद राज्य में किसी गैर द्रविड़ दल का नेता मुख्यमंत्री बना है. हालांकि विजय के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं था. बहुमत के आंकड़े से पीछे रहने के कारण उन्हें कई बार निराशा का सामना करना पड़ा.
बहुमत जुटाने में आईं कई मुश्किलें
Advertisement
विधानसभा चुनाव के बाद टीवीके सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़ा उसके पास नहीं था. शुरुआत में कांग्रेस ने सबसे पहले विजय को समर्थन देने का ऐलान किया. कांग्रेस के पांच विधायकों के समर्थन के बाद विजय छह मई को राज्यपाल से मिलने पहुंचे. उस समय उनके पास कुल 113 विधायकों का समर्थन था, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी था. राज्यपाल ने पर्याप्त समर्थन पत्र पेश करने को कहा, जिसके बाद विजय को वापस लौटना पड़ा. इसके चलते सात मई को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह टाल दिया गया. इसके बाद सीपीआई और सीपीआई(एम) ने भी टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया. दोनों दलों के दो-दो विधायक विजय के साथ आए, लेकिन इसके बावजूद बहुमत का आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया.
Advertisement
आखिर कैसे पूरी हुई संख्या?
राजनीतिक हलचल के बीच शनिवार को बड़ा मोड़ आया. विदुथलाई चिरुथाइगल काची यानी वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी टीवीके को समर्थन दे दिया. इन दोनों दलों के समर्थन के बाद विजय के पक्ष में कुल 120 विधायक हो गए, जो 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े से ज्यादा थे. इसके बाद विजय ने एक बार फिर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन का दावा पेश किया. उन्होंने टीवीके विधायक दल के नेता चुने जाने का पत्र सौंपा. साथ ही कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन पत्र भी राज्यपाल को दिए गए. इसके बाद उनके नेतृत्व में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया.
Advertisement
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
विजय सरकार में उनके साथ नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इनमें थिरू एन. आनंद, सीटीआर निर्मल कुमार, अरुण राज, आधव अर्जुना, कीर्तना, राजमोहन, वेंकटरामनन और सेनगोट्टैयान जैसे नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि तमिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद अब लोगों की नजर विजय के अगले कदम पर टिकी है. फिल्मी दुनिया से राजनीति तक का उनका सफर अब एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुका है. जनता को उम्मीद है कि विजय अपनी नई जिम्मेदारी को उसी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे, जिसके दम पर उन्होंने राजनीति में यह बड़ी जीत हासिल की है.