Advertisement

Loading Ad...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी का राजतिलक, PM मोदी की मौजूदगी में इन पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ले ली है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक कार्यक्रम में सुवेंदु के साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली.

Source- Screengrab/IANS
Loading Ad...

West Bengal New Chief Minister Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद BJP के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ले ली है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल हुए. इस दौरान जय श्री राम के जयकारे गूंजे, वहीं, बंगाल के नए मुख्यमंत्री ने भगवा कुर्ता पायजामा पहनकर पहुंचे. इसके जरिए उन्होंने बंगाल में बदलाव के संकेत देने की कोशिश की. 

सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली. जिसमें एक महिला मंत्री अग्निमित्रा पॉल भी शामिल हैं. उनके अलावा दिलीप घोष, खुदीराम टुडू, निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया ने मंत्री पद की शपथ ली. 

शुक्रवार 7 मई को कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया था. बंगाल में BJP के पर्यवेक्षक अमित शाह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी. बैठक के बाद अमित शाह मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया. इसके बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया. 

Loading Ad...

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सुवेंदु ने ली शपथ 

Loading Ad...

शपथ समारोह में PM मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी 165वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि दी. इसके बाद वे मंच पर मौजूद BJP के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार से मिले. PM मोदी ने 90 वर्षीय माखनलाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, फिर उन्हें गले लगाया. 

कार्यक्रम स्थल पर वाटर प्रूफ टेंट लगाए गए हैं. इसके साथ ही चुनावों में हिट रही झालमुड़ी और रसगुल्ले के स्टॉल भी लगाए गए हैं. वहीं, ओडिशा के रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर सुवेंदु अधिकारी की कलाकृति बनाकर बंगाल में वेलकम किया. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘बधाई हो सुवेंदु दादा’.

Loading Ad...

Photo Credit- X/@sudarsansand

बंगाल में BJP को कितनी सीटें मिली? 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में TMC को हराकर BJP ने 207 सीटें हासिल की है. वहीं, सुवेंदु अधिकारी इस जीत में पार्टी के पोस्टर ब्वॉय रहे. उन्होंने ममता बनर्जी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों से हराया. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...