Advertisement

Loading Ad...

सरकार बनाने के लिए विजय लेंगे कांग्रेस का सहारा! तमिलनाडु में TVK की प्रचंड जीत के बाद शशि थरूर ने दिया बड़ा संकेत

तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर बड़ा प्रदर्शन किया, लेकिन बहुमत से पीछे रह गई. कांग्रेस सांसद शशि थरूर के मुताबिक सरकार बनाने के लिए TVK को इंडिया गठबंधन के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

TamilNadu Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य में नए सियासी दल को स्थापित कर दिया है. अभिनेता से नेता बने विजय थलपति  और उनकी पार्टी टीवीके (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की है. हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें पीछे रह गई, लेकिन यह जीत अपने आप में ऐतिहासिक मानी जा रही है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार बनाने के लिए टीवीके किसके साथ गठबंधन करेगी.

चुनाव नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने संकेत दिए हैं कि टीवीके को समर्थन की जरूरत पड़ेगी और इसके लिए इंडिया गठबंधन की पार्टियां आगे आ सकती हैं. उन्होंने साफ कहा कि जब सरकार बनाने की बात होगी, तब समर्थन को लेकर बातचीत की जाएगी.

गठबंधन को लेकर बढ़ी चर्चा

Loading Ad...

दरअसल, चुनावी नतीजों को लेकर शशि थरूर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में की. उन्होंने कहा कि डीएमके जैसे पुराने सहयोगी के साथ खड़े रहना गलत नहीं था. लेकिन अब जब नतीजे सामने आ चुके हैं, तो राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं, जबकि आईयूएमएल और सीपीआई के पास भी कुछ सीटें हैं, जिनके आधार पर समर्थन को लेकर चर्चा हो सकती है.

Loading Ad...

पहले ठुकराया गया था प्रस्ताव

चुनाव से पहले टीवीके ने कांग्रेस को गठबंधन का प्रस्ताव दिया था. लेकिन कांग्रेस ने उस समय डीएमके के साथ बने रहने का फैसला किया. कई एग्जिट पोल्स भी इस रणनीति को सही ठहरा रहे थे, लेकिन असली नतीजों ने तस्वीर बदल दी है. अब वही टीवीके सत्ता की चाबी अपने हाथ में लिए खड़ी है और सभी दलों की नजर उस पर टिकी है.

Loading Ad...

नई सियासत की शुरुआत के संकेत

इस चुनाव के बाद तमिलनाडु में नई राजनीतिक संभावनाएं बनती दिख रही हैं. जहां एक तरफ टीवीके को समर्थन की जरूरत है, वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन भी अपने विस्तार की कोशिश में नजर आ रहा है. शशि थरूर ने यह भी संकेत दिया कि टीवीके के लिए गठबंधन के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हैं और भविष्य में बातचीत की गुंजाइश बनी हुई है.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, तमिलनाडु का यह चुनाव परिणाम सिर्फ सीटों का खेल नहीं, बल्कि बदलती राजनीति की कहानी है. विजय और उनकी पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि नई ताकतें भी बड़े बदलाव ला सकती हैं. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीवीके किसके साथ हाथ मिलाती है और राज्य में किसकी सरकार बनती है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...