Advertisement
‘NDA को फायदा मुझे नुकसान…’ केरल में PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा? ‘धुरंधर’ का जिक्र कर विपक्ष की लगाई क्लास
PM मोदी ने केरल के थिरुवल्ला में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, LDF और UDF पर धुरंधर फिल्म का जिक्र करते हुए निशाना साधा.
Advertisement
Kerala Election 2026: PM मोदी ने केरल के थिरुवल्ला में रैली को संबोधित करते हुए सत्ताधारी LDF पर बड़ा हमला बोला. PM मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जय केरलम जय विकासिता केरलम के साथ की. उन्होंने दावा किया कि केरल में LDF की सत्ता जाएगी और NDA सरकार बनाएगी.
PM मोदी ने कहा, मैं पहले भी केरलम आया हूं, लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ अलग है. केरल एक ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है, इस बार सत्ता परिवर्तन होगा. PM मोदी ने कहा कि NDA पर आपका भरोसा और केरल की महिलाओं का अपार समर्थन पूरे राज्य में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.
PM मोदी ने किया धुरंधर फिल्म का जिक्र
Advertisement
सिनेमा लवर्स के साथ-साथ धुरंधर फिल्म की गूंज अब केरल के चुनावों में भी सुनाई दे रही है. PM मोदी ने थिरुवल्ला में रैली को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस, UDF-LDF को निशाने पर लिया PM मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस वाले, UDF-LDF को का हर चीज में झूठ बोलने का स्वभाव बन गया है. जब हम CAA लाए तो इन्होंने इतना झूठ बोला, आज CAA लागू हुआ देश को कोई नुकसान नहीं हुआ. PM मोदी ने कहा कि केरल स्टोरी फिल्म आई तो बोलने लगे झूठ है, कश्मीर फाइल्स आई तो बोलने लगे झूठ है, धुरंधर फिल्म है तो बोलने लगे झूठ है. उन्होंने कहा, इन दिनों FCRA, यूनीफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी ऐसा ही झूठ फैलाया जा रहा है.
Advertisement
‘केरल में NDA की जीत मेरी हार’
थिरुवल्ला में रैली को संबोधित करते हुए कहा, 9 अप्रैल को मतदान के बाद BJP-NDA गठबंधन 4 मई को केरल में सरकार बनाने के लिए तैयार है. इस चुनाव में केरल को लाभ होगा लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे कुछ नुकसान हो सकता है.
Advertisement
उन्होंने इसे एक्स्प्लेन करते हुए कहा, NDA के उम्मीदवार अनूप ने पिछले पांच वर्षों से अटूट समर्पण के साथ मेरे साथ काम किया है, वे एक विश्वसनीय सहयोगी रहे हैं, शांत, ईमानदार और अथक दिन-रात काम करने वाले. मुझे लगा कि केरल को इस युवा नेता की सेवा और ऊर्जा की आवश्यकता है. आज मैं अनूप को केरल की जनता की सेवा के लिए आपके हवाले करता हूं. हाल ही में 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान के दौरान मैंने केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक संवाद किया. अनूप मेरे पक्के साथी और दाहिना हाथ बन गए हैं.
PM मोदी ने कहा, केरल के 5,000 शक्ति केंद्रों से 1,25,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने जुड़कर अपने विचार साझा किए. एक बात स्पष्ट थी, केरल ने LDF सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है.
‘न पुल न मेडिकल कॉलेज’
Advertisement
उन्होंने कहा कि मेरे पहुंचने पर मैंने देखा कि कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले पूरे रास्ते पर भारी भीड़ जमा थी. वामपंथी मानव श्रृंखला की बात करते हैं लेकिन केरल के लोगों ने एनडीए के प्रति अपना प्रेम मानव दीवार बनाकर दिखाया है. LDF और UDF सरकारों ने लंबे समय से इस क्षेत्र की उपेक्षा की है. संपर्क मार्ग जर्जर हालत में हैं. वर्षों से कोई नया पुल नहीं बनाया गया है और मेडिकल कॉलेज की स्थिति बेहद चिंताजनक है.
PM मोदी ने कहा कि बुनियादी ढांचे की इस कमी से यह साफ है कि आपके जीवन स्तर पर कितना गंभीर प्रभाव पड़ा है. जब केंद्र में LDF और UDF सत्ता में थे, तब केरल को बहुत कम धनराशि मिलती थी, मोदी सरकार के कार्यकाल में उस अवधि की तुलना में राज्य को पांच गुना ज्यादा धनराशि आवंटित की.
केरल के मछुआरों के लिए क्या वादा किया?
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि केरल में हम सरकार बनाएंगे, जीवन स्तर में सुधार करेंगे और मछुआरों और स्थानीय समुदायों की चिंताओं का समाधान करेंगे. नॉर्थईस्ट में एक राज्य को छोड़कर BJP-एनडीए की सरकार है और वहां पिछले 50-60 साल में जो काम नहीं हुआ, वो हमने करके दिखाया है.
उन्होंने कहा कि गोवा में लगातार भाजपा-एनडीए की सरकार है और गोवा विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है. केरलम में भी एनडीए की सरकार बनेगी तो विकास की नई ऊंचाइयों को पाएंगे. स्थानीय किसानों और मछुआरों की हर समस्या का हम समाधान करेंगे.
सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए क्या वादा किया?
Advertisement
PM मोदी ने कहा, सबरीमाला रेलवे परियोजना से पूरे क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे और सबरीमाला तीर्थयात्रियों से सीधा संपर्क स्थापित होगा. इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. हालांकि, राज्य सरकार ने इस परियोजना में लगातार बाधाएं खड़ी की हैं. केरल में BJP की डबल इंजन वाली सरकार सत्ता में आते ही ये बाधाएं दूर हो जाएंगी. यह मोदी का आश्वासन है. केरल नई गति से विकास करेगा.
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि NDA की नीतियों से सबसे ज्यादा लाभान्वित होने वाला समूह महिलाएं हैं. महिला सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है. हमने उनके जीवन के हर स्तर पर चुनौतियों का समाधान करने के लिए काम किया है. शौचालय निर्माण और बैंक खाते खोलने से लेकर उनके नाम पर घर उपलब्ध कराने और मुद्रा ऋण के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने तक, हमने उनकी नींव मजबूत की है.