Advertisement
केरल में मोदी की दहाड़, पलक्कड़ की जनता बोली- प्रधानमंत्री ही हमारी आखिरी उम्मीद!
Kerala Elections: प्रधानमंत्री मोदी केरल के पलक्कड़ पहुंचे और वहां एक जनसभा को संबोधित किया. वहां की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी का खुले दिल से स्वागत किया और उन्हें अपनी ‘आखिरी उम्मीद’ बताया है.
Advertisement
केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी रविवार के दिन केरल के पलक्कड़ पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “उन्हें केरल में एक नई ऊर्जा और बदलाव की लहर महसूस हो रही है. उन्होंने इस बदलाव का श्रेय राज्य की जनता और भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया”.
केरल के लोगों को पीएम मोदी से आखिरी उम्मीद!
एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया तो वहीं दूसरी तरफ पलक्कड़ की जनता ने पीएम के आगमन को उम्मीद की एक नई किरण के तौर पर देखा. वहां की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे पर प्रतिक्रियाएं दीं और अपने दिल की बात को मीडिया के माध्यम से साझा किया.
Advertisement
स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी की तारीफ की
Advertisement
प्रधानमंत्री के इस रैली को लेकर एक स्थानीय व्यक्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम सभी वर्ल्ड लीडर पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हमें उनसे बहुत उम्मीदें हैं और वे केरल के लिए सब कुछ कर सकते हैं”.
पीएम मोदी पूरे राज्य में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं- स्थानीय
Advertisement
एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "हाल के चुनावों में भाजपा ने लगातार प्रगति की है और केरल में सबसे मजबूत पार्टी के तौर पर उभर रही है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरे राज्य में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं”.
BDJS के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है BJP
आपको बता दें कि केरल में भारतीय जनता पार्टी स्थानीय पार्टी (BJP) बीडीजेएस (BDJS) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. एनडीए के अन्य घटक दलों में क्षेत्रीय पार्टी ट्वेंटी-20, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), शिवसेना और कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) भी शामिल है.
Advertisement
केरल में त्रिकोणीय मुकाबला
राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आमने-सामने हैं. माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सामने सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस नीत यूडीएफ वापसी की कोशिश में है और भाजपा नीत एनडीए को बड़ी सफलता की उम्मीद है.
9 अप्रैल को होंगे विधानसभा चुनाव
Advertisement
यह भी पढ़ें
केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल को केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे. इस बार केरल विधानसभा चुनाव में कुल 890 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, केरल चुनाव में 2.71 करोड़ मतदाता अपना वोट डालने के पात्र हैं.