Advertisement
आधी रात बम धमाके से कांपा केरल- BJP कार्यकर्ता के घर पर हमला, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
Kerala Elections: केरल में चुनाव से पहले बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच कन्नूर में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हुए विस्फोटक हमले ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Advertisement
केरल में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही सियासी माहौल गरम है. बयानों के तीखे वार और आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. ताजा मामला कन्नूर के काथिरूर का है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता के घर पर विस्फोटक से हमला किया गया है. स्थानीय पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.
धमाके से थर्राया इलाका
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात रविवार की रात काथिरूर के नजदीक कोंकाची क्षेत्र में स्थित मजीशा पथायाकुन्नु के घर पर हुई. थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, रात लगभग 8:50 बजे दो अज्ञात शख्स मजीशा के घर के नदजीक आए और उनके साथ अभद्र भाषा में बात की. इसके तुरंत बाद उन्होंने एक विस्फोटक वहां फेंका, जो तेज आवाज के साथ फट गया.
Advertisement
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
Advertisement
काथिरूर थाना पुलिस ने अनुसार मजीशा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और दोषियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है. मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है, जो इस बात की पुष्टि करेंगे कि फटा हुआ पदार्थ कोई पटाखा था या फिर देसी बम.
9 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट
Advertisement
यह भी पढ़ें
आपको बता दें कि केरल में चुनावी पारा चरम पर है. निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में वोटिंग होनी है. इस चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 मई 2026 को किया जाएगा.