Advertisement

Loading Ad...

केरल चुनाव: पांरपरिक मुंडू, ढोलक पर आजमाया हाथ और मंदिर का जिक्र, मिशन केरल में PM मोदी के अंदाज ने दिया बड़ा मैसेज

केरल में की सभी 140 सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होंगे. जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे. इस बीच PM मोदी ने पलक्कड़ में रैली को संबोधित किया और कांग्रेस-लेफ्ट पर हमलों की बौछार की.

Loading Ad...

PM Modi in Palakkad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में चुनाव प्रचार का शंखनाद किया. PM मोदी केरल के पलक्कड़ पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री पारंपरिक केरल वेशभूषा मुंडू (धोती) पहने नजर आए. पलक्कड़ में PM मोदी केरल के रंगों में रंगे नजर आए. उन्होंने यहां का लोकल ड्रम बजाया. 

PM मोदी की खासियत रही है वह जहां जाते हैं वही के हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही केरल के पलक्कड़ में भी नजर आया. पलक्कड़ में PM मोदी केरल की पारंपरिक मुंडू (धोती) पहनी. इतना ही नहीं उन्होंने केरल के पारंपरिक ढोल ‘चेंडा’ पर हाथ आजमाया.

वीडियो में देख सकते हैं स्थानीय नेताओं ने उनके हाथ में ड्रम लाकर दिया. इसके बाद उन्होंने स्टिक से ढोल बजाया. PM का ये अंदाज देख वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ताओं ने उनकी हौसला अफजाई की. 

Loading Ad...

केरल दे रहा बदलाव का संदेश- PM मोदी 

Loading Ad...

पलक्कड़ में PM मोदी ने बदलाव का दावा किया. उन्होंने कहा, इस बार मुझे केरल में एक अलग ही माहौल दिख रहा है. केरल बदलाव का संदेश दे रहा है. PM मोदी ने कहा, केरल के युवा, महिलाएं और किसान BJP, NDA के लिए विश्वास और समर्थन में एकजुट हैं. केरल में बदलाव लोगों के आशीर्वाद, BJP कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और उनके बलिदान से आया है.

केरल में बढ़ी लोगों की लोकप्रियता- PM

Loading Ad...

PM मोदी ने कहा कि केरल अब बदलाव का संदेश दे रहा है.  उन्होंने दावा किया कि NDA की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और लोगों का भरोसा भाजपा पर मजबूत हो रहा है. उन्होंने सभा में मौजूद भारी भीड़ को इस बदलाव का संकेत बताते हुए कहा कि यह सिर्फ चुनावी माहौल नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है. उन्होंने कहा कि राज्य के युवा, महिलाएं और किसान अब भाजपा और एनडीए के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. 

पलक्कड़ की प्राकृतिक सुंदरता और विरासत की तारीफ

अपने भाषण में PM मोदी ने पलक्कड़ की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि पलक्कड़ को केरल का प्रवेश द्वार कहा जाता है और यहां की हरियाली, परंपराएं और मेहनतकश लोग इसे विशेष बनाते हैं. उन्होंने कल्पथी मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी तुलना अक्सर काशी से की जाती है और काशी से सांसद होने के नाते यह उनके लिए विशेष महत्व रखता है. 

Loading Ad...

‘LDF और UDF में फंसे केरलवासी’

PM मोदी ने आरोप लगाया कि दशकों से केरल दो प्रमुख गठबंधनों, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच फंसा हुआ है. उन्होंने कहा कि दोनों ही गठबंधन वोटबैंक की राजनीति में लिप्त हैं और राज्य के विकास की अनदेखी करते रहे हैं. उन्होंने एलडीएफ और यूडीएफ को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि दोनों के बीच सत्ता के बंटवारे का एक अनौपचारिक समझौता रहा है. 

यह भी पढ़ें- Kerala Election: केरल में BJP के साथ गठबंधन पर CM विजयन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छोटी चाल नहीं चलती माकपा

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियां एक-दूसरे पर BJP की बी टीम होने का आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही हैं. PM मोदी ने कहा, इस तरह के आरोपों से यह स्पष्ट हो गया है कि असली मुकाबला BJP से है और जनता अब इसे समझ चुकी है. उन्होंने ‘विकसित केरल’ बनाने का वादा करते हुए कहा कि यह उनकी गारंटी है और राज्य की जनता इस बदलाव के लिए तैयार है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...