Advertisement

Loading Ad...

जेपी नड्डा ने पुडुचेरी में मतदान से पहले किया प्रचार, मनकुला विनयगर मंदिर में की पूजा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को पुडुचेरी पहुंचे और विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार अभियान की शुरुआत की. नड्डा ने सबसे पहले पुडुचेरी के प्रसिद्ध मनकुला विनयगर मंदिर में दर्शन-पूजन किया.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को केंद्रशासित प्रदेश में मतदान से पहले प्रचार करने पहुंचे हैं. जेपी नड्डा ने प्रचार अभियान शुरू करने से पहले पुडुचेरी स्थित मनकुला विनयगर मंदिर में दर्शन पूजन किया. इस दौरान जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

जेपी नड्डा ने पुडुचेरी में मतदान से पहले किया प्रचार

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, "विनयगर मंदिर में अपने सहयोगियों के साथ आने का सौभाग्य मिला है. मैंने भगवान से पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और समाज की सेवा करने के साथ भारत को विकसित की मन्नत मांगी है. यहां आकर हमें नई स्फूर्ति मिली है."

Loading Ad...

जेपी नड्डा ने दावा किया पुड्डचेरी में एनडीए की जीत पक्की है. उन्होंने कहा, "यहां की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है. इस बार एनडीए की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने 20 साल के कुशासन में यहां कुछ काम नहीं किया. यहां की जनता का शोषण किया और वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति की."

Loading Ad...

जेपी नड्डा ने कहा, "पिछले पांच साल में यहां एनडीए की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए. स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत ढांचा, सड़कें और यातायात के लिए काम किया. इसके साथ पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है. इन कार्यों को देखते हुए जनता एनडीए को फिर से सत्ता में लाने जा रही है.

9 अप्रैल को होगा पुडुचेरी में मतदान

Loading Ad...

गौरतलब है कि पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होना है, इसलिए बुधवार को प्रचार अभियान थम जाएगा. 30 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ एआईएनआरसी 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि सहयोगी भाजपा 10 सीटों पर मैदान में है. एआईएडीएमके और एलजेके दो-दो सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं.

यह भी पढ़ें

वहीं, विपक्षी खेमे में कांग्रेस 16, डीएमके 13 और वीसीके एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. इसके अलावा छह कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...