Advertisement

Loading Ad...

असम में फिर बनेगी 'हिमंत' सरकार... विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए नेता, जानें कब लेंगे शपथ

असम में बीजेपी विधायक दल ने हिमंता बिस्वा सरमा को फिर से अपना नेता चुन लिया है. वह 12 मई को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. गुवाहाटी में हुई बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई.

Image Source: IANS
Loading Ad...

असम की राजनीति में एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा का दबदबा कायम हो गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगा दी गई है. इसके साथ ही यह तय हो गया कि सरमा लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वह 12 मई को शपथ लेंगे. राज्य की राजनीति में अपनी रणनीतिक क्षमता और तेज फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले हिमंता बिस्वा सरमा को बीजेपी ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक बनाया था. गुवाहाटी में आयोजित विधायक दल की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से हिमंता बिस्वा सरमा के नाम का समर्थन किया. इससे पहले सरमा ने 6 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और तब से वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे.

Loading Ad...

12 मई को होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

Loading Ad...

12 मई को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य होने की उम्मीद है. यह कार्यक्रम गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज फील्ड में सुबह 11 बजे आयोजित किया जा सकता है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा देश के करीब 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है.

असम में लगातार मजबूत हो रही बीजेपी

Loading Ad...

जानकारी देते चलें कि असम में बीजेपी पहली बार साल 2016 में सत्ता में आई थी, जब सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने थे. इसके बाद 2021 में हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य की कमान संभाली. अब 2026 के चुनाव में मिली प्रचंड जीत ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में बीजेपी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हिमंता बिस्वा सरमा की दूसरी पारी सिर्फ असम तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसका असर पूरे पूर्वोत्तर की राजनीति पर भी दिखाई देगा. पिछले कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में कई बड़े फैसले लिए थे. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद वह असम को किस नई दिशा में ले जाते हैं.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि 4 मई को आए विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 82 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बड़ी जीत ने साफ कर दिया कि राज्य में पार्टी की पकड़ पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी है. बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को मिले भारी जनादेश के बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री पद की कमान फिर से हिमंता बिस्वा सरमा को ही मिलेगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...